आजकल पिज्जा, पास्ता, सैंडविच, रोल्स, डोसा आदि ज्यादातर डिशेज में चीज़ (Cheese) का खूब इस्तेमाल होने लगा है। ये चीज़ दूध से बनाया जाता है। इसलिए बहुत सारे लोगों को ये कंफ्यूजन रहता है कि क्या चीज़ हेल्दी होता है? और क्या चीज़ खाने से वजन बढ़ता है? इस लेख में हम आपको इन सवालों के जवाब दे रहे हैं और साथ में यह भी बता रहे हैं कि चीज़ खाने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं। चीज़ में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, विटमिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन K-2, विटमिन-बी और विटमिन-डी आदि ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सारे पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए सेहत के लिहाज से देखा जाए, तो चीज़ अपने आप में हेल्दी होता है। लेकिन अगर आप इसे फास्ट फूड्स और फ्राइड फूड्स में डालकर खाते हैं, तो निश्चित ही आपके लिए वो फूड अनहेल्दी होगा।
क्या चीज़ खाने से वजन बढ़ता है?
आमतौर पर चीज़ का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। चीज़ में कैलोरीज़ थोड़ी ज्यादा जरूर होती हैं, लेकिन हेल्दी फूड्स के साथ इसे मिलाकर खाने से आपको वजन बढ़ने की समस्या नहीं होगी। लेकिन अगर आप अनहेल्दी फूड्स में चीज़ डालकर खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है। आप चीज़ को रोज भी खा सकते हैं।
- हड्डियों की मजबूती के लिए ची़ज एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। चीज़ को सीमित मात्रा में खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। बच्चे और गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा। चीज़ में कैल्शियम के अलावा विटामिन बी होता है, जोकि कैल्शियम को अवशोषित करने में सहायक है।
- चीज़ हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। चीज़ में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है, साथ ही बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आप इसका सेवन नाश्ते या सलाद के रुप में कर सकते है।
- हड्डियों में होने वाली बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगों के लिए ची़ज एक अच्छा ऑप्शन है। ऑस्टियोपोरोसिस कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारी है। चीज़ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए इसका निश्चित मात्रा में सेवन शरीर के लिए लाभदायक है। गर्भवती महिलाओं और कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए चीज़ सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
- चीज़ वजन कम करने में भी कारगर है। इसमें नैचुरल रूप से हेल्दी फैट होता है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता। मार्केट में लो कैलौरी ची़ज उपलब्ध है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसका सेवन आप कर सकते हैं। ये आपके वजन को भी नहीं बढ़ने देगा, साथ ही आपको मजबूत भी रखेगा। अपनी डाइटीशियन से बात करके आप इसका सेवन शुरू कर सकते हैं।
- यदि आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना चाहते हैं, तो ची़ज का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद माइक्रो बैक्टीरिया आंतो को स्वस्थ रखते हैं। ची़ज हमारे मेटाबॉलिज्म और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स से दिनभर एनर्जी रहती है।
इसे भी पढे़ं- प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं ये 3 तरह के मिल्क चीज़, जानें किसमें कितना है न्यूट्रीशन
ची़ज स्वास्थ्य के फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। जो लोग डाइटिंग कर रहे है, वो अपने डाइटीशियन से सलाह लेकर ही इसका सेवन शुरू करें। ह्रदय रोगी और जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, वो व्यक्ति भी इसके सेवन करने से बचें। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में डॉक्टर भी नमक और सोडियम वाले पदार्थों के सेवन से मना करते हैं, इसलिए डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik