
भला पिज्जा या बर्गर में चीज़ की स्लाइस का फ्लेवर किसे पसंद नहीं आता होगा? शायद ही कोई ऐसा हो, हम में से अधिकांश लोग चीज़ खाना पसंद करते हैं। चीज़ खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही इसके आपके स्वास्थ्य के लिए फायदे भी हैं। वैसे तो कई फास्ट और चाईनीज फूड्स में चीज़ का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप इसे सैंडविच बनाकर टेस्टी और हेल्दी रूप देकर खा सकते हैं। चीज़ आपके दांतों से लेकर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और बॉडी सेल्स को मजबूत बनाने में मददगार है।
हालांकि कई लोग अपने पसंदीदा चीज़ को ओवरडोज करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। लेकिन एक सीमित मात्रा ही आपको फायदा पहुंचा सकती है, चीज़ प्रोटीन और कैल्शियम सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है और इससे वास्तव में वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। लेकिन जब कभी भी आप इसके फायदो को देखते हुए इसका सेवन करने की सोचें, तो चीज़ के हेल्दी प्रकार को ही चुनें। आइए यहां हम आपको चीज़ के कुछ प्रकार बता रहे हैं, जो दूसरों की तुलना में बेहतर हैं।
1. मोज़रैला चीज
सबसे आम चीज़ मोज़ेरैला है, यह कई लोगों का पसंदीदा भी है। यह चीज़ काफी सॉफ्ट और सफेद रंग का होता है। मोज़रैला चीज़ और बाकी चीज़ मे एक यह भी फर्क है कि इसमें बाकी की तुलना में नमी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा, इस चीज़ में अन्य प्रकारों की तुलना में सोडियम और साथ ही कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। 30 ग्राम मोज़ेरेला में लगभग 85 कैलोरी होती है और 7 प्रतिशत सोडियम। यह चीज़ आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और वेट लॉस जर्नी का भी अच्छा साथी बन सकता है। इसमें बैक्टीरिया होते हैं, जो प्रोबायोटिक के रूप में कार्य करते हैं और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढें: चीज़ खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, हड्डियों और दांतों को मिलती है मजबूती
2. ब्लू चीज़
ब्लू चीज़, गाय, भेड़ या बकरी के दूध से बनाया जाता है। इसका रंग सामान्य चीज़ से अलग होता है, जिसमें चीज़ कर रंग सफेद होता है और उस पर नीले या फिर भूरे धब्बे होते हैं। इस वजह से कई बार लोग इस चीज़ को खराब मानते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ब्लू पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साँचा इसे एक विशिष्ट रंग, गंध और स्वाद देता है। इसके अलावा ब्लू चीज़ कैल्शियम से भरपूर होता है, इसमें बाकी चीज़ की तुलना में ज्यादा कैल्शियम होता है और लगभग 30 ग्राम चीज़ में 33 प्रतिशत कैल्शियम होता है। यही वजह है कि यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखने और हड्डी से संबंधित समस्याओं को दूर रखने में मददगार है।
इसे भी पढें: वजन घटाने, हड्डियों को मजबूती देने और प्रतिरक्षा बढ़ाने में मददगार है ब्रसेल्स स्प्राउट्स
3. फेटा चीज़
फेटा फेटा चीज़ एक काफी नरम और स्वाद मे हल्का नमकीन चीज़ है। यह आमतौर पर बकरी या भेड़ के दूध से बनाया जाता है, जो नमकीन स्वाद देता है और इमना ही नहीं फेटा चीज़ को फ्रेश रखने के लिए इसे नमकीन पानी में पैक किया जाता है। इस प्रकार इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होता है। लेकिन इसके विपरीत इस चीज़ में बाकी चीज़ की तुलना में कैलोरी की मात्रा सबसे कम होती है।
फेटा चीज कॉनजुकेटेट लिनोलिक एसिड होता है, जो शरीर में कम फैट और बेहतर बीएमआई से जुड़ा होता है। यही वजह है कि यह आपके वजन को कंट्रोल रखने में मददगार है। एक अध्ययन में पाया गया कि 6 महीने के लिए प्रति दिन कॉनजुकेटेट लिनोलिक एसिड 3.2 ग्राम लेने से शरीर में फैट को कम करने यानि वजन घटाने में मदद मिलती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi