Homemade Health Drinks During Pregnancy: गर्भावस्था महिलाओं के लिए अपनी जिंदगी का सबसे प्यारा सफर होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मलती, मूड स्विंग, तनाव आदि का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा थकान, कमजोरी आना भी अकसर प्रेगनेंसी में देखा जाता है। वैसे तो गर्भावस्था में सभी महिलाएं हेल्दी फूड्स डाइट लेती हैं, लेकिन आपको इस दौरान लिक्विड डाइट (Liquid Diet in Pregnancy) को भी जरूरी समझना चाहिए। क्योंकि सामान्य स्थिति की तरह ही गर्भवती होने पर भी लिक्विड लेना जरूरी होता है। लिक्विड लेने से आप हमेशा फिट, हेल्दी और हाइड्रेटेड रहेंगी। अगर आप गर्भवती हैं, तो लिक्विड डाइट के लिए कुछ ड्रिंक्स पी सकती हैं। आइए, लेख में जानते हैं प्रेगनेंट महिलाओं को कौन-कौन सी ड्रिंक्स (Healthy Juice During Pregnancy) पीनी चाहिए।
1. दूध (Milk in Pregnancy in Hindi)
गर्भवती महिलाओं के लिए दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। अकसर घर के बड़े, बुजुर्ग गर्भवती होने पर दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो अजन्मे बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है। अगर आप लैक्टोज इनटॉलेरेंट हैं, तो दूध के बजाय सोया दूध पी सकते हैं। इसमें भी प्रोटीन और कैल्शियम भी अधिक होता है, जो आपके बच्चे के बेहतर हड्डियों के विकास में मदद करता है।
टॉप स्टोरीज़
2. नारियल पानी (Coconut Water in Pregnancy in Hindi)
सभी लोगों के लिए नारियल पानी पीना काफी लाभकारी होता है। गर्भावस्था में नारियल पानी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। यह बच्चे के विकास में मदद करता है। नारियल पानी डिहाइड्रेशन, कब्ज और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।
3. फ्रूट मॉकटेल (Fruit Mocktail Drinks)
गर्भावस्था में फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आप किसी पार्टी में हैं, तो फलों के रस से मॉकटेल बना सकती हैं। मॉकटेल को आप अपने हाथों से फलों के रस से बनाएं। इस दौरान आपको शराब, बीयर आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए।
4. स्मूदी (Smoothie in Pregnancy)
गर्भावस्था के दौरान स्मूदी महिलाओं के लिए बेस्ट नाश्ता हो सकता है। यह गर्भवती महिलाओं की विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इसके लिए आप केला, स्ट्रॉबेरी, कीवी, सेब आदि की स्मूदी बनाकर पी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी के दौरान यूरिन में प्रोटीन डिस्चार्ज क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके कारण और इलाज
5. छाछ (Buttermilk in Pregnancy in Hindi)
गर्मियों में छाछ पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी छाछ पीना उपयोगी होता है। छाछ प्रेगनेंसी में होने वाले कब्ज को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को ठंडक भी देता है।
6. नींबू पानी (Lemon Water in Pregnancy in Hindi)
गर्मियों में नींबू पानी पीते ही शरीर को ठंडक मिलती है, फ्रेश और अच्छा महसूस होता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो भी नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। नींबू पानी मतली को रोकने में मदद करता है। इससे बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है। साथ ही मूड स्विंग को भी ठीक रखता है।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में मलेरिया होने पर आपके शरीर और शिशु पर कैसे पड़ता है असर? जानें एक्सपर्ट की राय
7. पानी (Water in Pregnancy)
गर्भावस्था में पर्याप्त मात्रा में पानी पीनी बहुत जरूरी होता है। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है। पानी पीने से मिचली, मूड बेहतर रहता है। आप चाहें तो पानी को हेल्दी तरीके से पी सकती हैं, जैसे इसमें पुदीना, नींबू आदि मिलाकर। प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
अगर आप भी गर्भवती हैं, तो खुद को हाइड्रेट, फ्रेश और हेल्दी रखने के लिए लिक्विड डाइट पर जरूर ध्यान दें। गर्भावस्था में आप नारियल पानी, नींबू पानी, स्मूदी, फलों का रस, दूध और छाछ पी सकते हैं। ये सभी ड्रिंक्स आपकी, बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पूरे दिनभर पानी भी पीते रहना चाहिए।