Doctor Verified

क्या ऑस्टियोपोरोसिस आनुवांशिक है? डॉक्टर से जानें

कई लोग ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से परेशान रहते हैं, जो हड्डियों से जुड़ी एक समस्या है। लेकिन क्या यह बीमारी आनुवंशिक है? आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ऑस्टियोपोरोसिस आनुवांशिक है? डॉक्टर से जानें


Is Osteoporosis Genetic In Hindi: ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी है। इस बीमारी में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और रीढ़ की हड्डी, कूल्हों और कलाई जैसी जगाहों पर हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। यह एक तरह की साइलेंट बीमारी है, क्योंकि हड्डियों को नुकसान होने तक इस बीमारी के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। इस दौरान हड्डियों के घनत्व में कमी आ जाती है, लेकिन क्या यह समस्या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या जेनेटिक्स के कारण हो सकती है? ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें क्या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या आनुवंशिक हो सकती है?

क्या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या आनुवंशिक है? - Is Osteoporosis A Genetic Problem?

एक्सपर्ट के अनुसार, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हड्डियों में घनत्व की कमी के कारण होती है। इस समस्या का खतरा लोगों में तब बढ़ जाता है, जब यह भाई-बहनों या माता-पिता में होती है। इसके कारण हड्डियों के कमजोर होने की समस्या होती है, जिससे इनमें फ्रैक्टर होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन यह समस्या अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कुछ खराब आदतों के कारण भी हो सकती है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

इसे से भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस के कारण इन 3 अंगों पर पड़ता है असर, जानें इनके बारे में

ऑस्टियोपोरोसिस के नॉन जेनेटिक कारण क्या हैं? - What Are The Non Genetic Causes Of Osteoporosis?

पोषक तत्वों की कमी

हड्डियों को हेल्दी रहने के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में इनकी कमी होने पर लोगों को हड्डियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। वहीं, कैल्शियम हड्डियों टिश्यूज को मजबूती देने में मदद मिलती है।

is osteoporosis genetic in hindi 01 (3)

अधिक स्मोकिंग करने

कई लोग अधिक स्मोकिंग करते हैं, जिसके कारण लोगों को कैल्शियम के अवशोषित करने की क्षमता को कम करने में मदद मिलती है। इसके कारण लोगों को हड्डियों को नुकसान होता है और एस्ट्रोजन के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जो हड्डियों के लिए स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

अधिक अल्कोहल का सेवन

कई लोग अल्कोहल का अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को हड्डियों के निर्माण को प्रभावित करता है। इससे हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण

एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या के कारण लोगों को हड्डियों के घनत्व में कमी आने की समस्या हो सकती है, जिससे हड्डियों को नुकसान होता है। बता दें, एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में सहायक है। 

इसे भी पढ़ें: चाय से बढ़ सकती हैं ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी की बीमारी) के मरीजों की परेशानियां, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण

कई लोग फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करते हैं। इसके कारण भी लोगों की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मांसपेशियों की तरह ही हड्डियों को मजबूती देने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी है। ऐसे में फिजिकल एक्टिविज को बढ़ावा देना चाहिए।

दवाइयों के कारण

कई बार कुछ लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण किसी न किसी दवा का सेवन करते हैं। जिसके कारण लोगों को हड्डियों के कमजोर होने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

भाई-बहन या माता-पिता अगर ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से पीड़ित हैं, व्यक्ति में ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, कई बार यह समस्या फिजिकल एक्टिविटीज की कमी, हार्मोन्स के असंतुलित होने, अनहेल्दी खानपान, अधिक अल्कोहल का सेवन करने और स्मोकिंग करने, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होने और अधिक दवाइयों का सेवन करने के कारण से भी लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हड्डियों में कमजोरी महसूस होने या इनसे जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर इस समस्या नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ऑस्टियोपोरोसिस से कौन सी बीमारी होती है?

    ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिसके कारण हड्डियों के कमजोर होने और भंगुर होने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। 
  • ऑस्टियोपोरोसिस से कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है?

    ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों को प्रभावित करता है। इस समस्या में हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है, जिसके कारण कमजोर होने लगती है। ऐसे में हड्डियों के फ्रैक्चर होने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। 
  • ऑस्टियोपोरोसिस होने पर क्या खाएं?

    ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने पर कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे हड्डियों को मजबूती देने और इनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

 

 

 

Read Next

क्या पीलिया फैटी लिवर का लक्षण है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS