Is It Safe To Exercise With Anemia In Hindi: एनीमिया एक किस्म का ब्लड डिसऑर्डर है। जब बॉडी में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनता है या रेड ब्लड सेल्स सही तरह से काम नहीं करते हैं, तब यह बीमारी होती है। एनीमिया को किसी भी तरह से हल्की बीमारी नहीं समझी जानी चाहिए। जब किसी को एनीमिया होता है, तो रोगी को थकान, कमजोरी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। यहां तक कि ब्लड सेल्स की कमी के कारण पूरी बॉडी में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिससे कई अन्य शारीरिक समस्याएं भी जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या एनीमिया के रोगी स्वस्थ लोगों की तरह रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि एक्सपर्ट्स हमेशा एक्सरसाज करने की सलाह देते हैं। तो आइए, जानते हैं कि एनीमिया के रोगी के लिए एक्सरसाइज (Kya Anemia Me Exercise Karna Chahiye) करना कितना सुरक्षित है? इस बारे में हमने मुंबई स्थित Zynova Shalby Hospital में इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उर्वी माहेश्वरी से बात की।
क्या एनीमिया के रोगियों के लिए एक्सरसाइज करना सुरक्षित होता है- Can I Workout If I Have Anemia In Hindi
जैसा कि आपको पता है कि एनीमिया के रोगियों के लिए खून की कमी होती है, जिससे वे जरा-सा शारीरिक काम करते हुए थकान से भर जाते हैं। वहीं, इनका शरीर काफी कमजोर होता है, जिस कारण वे फिजिकल एक्टिविटी करने में खुद को असमर्थ पाते हैं। वैसे भी एनीमिया का सीधा-सीधा मतलब है कि शरीर में आयरन की कमी होना। आयरन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या एनीमिया के रोगी स्वस्थ लोगों की तरह रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं? इस संबंध में डॉ. उर्वी माहेश्वरी का कहना है कि इनके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना मुश्किल हो सकता है। जरा-सी एक्सरसाइज के बाद ही एनीमिया के रोगी थक सकते हैं। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि रेगुलर एक्सरसाइज करने से फिटनेस बेहतर होती है और ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। इसलिए, विशेषज्ञ आगे सलाह देती हैं, "एनीमिया के रोगियों को अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवना चाहिए। इसके अलावा, एक्सरसाइज की शुरुआत बहुत सावधानी पूर्वक करनी चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: एनीमिया के मरीजों को रोज करने चाहिए ये 5 योगासन, खून बढ़ाने में मिलेगी मदद
एनीमिया के रोगी एक्सरसाइज की शुरुआत कैसे करें- How To Exercise If You Have Anemia In Hindi
एक्सपर्ट से बात करें
एनीमिया के रोगियों को खुद से एक्सरसाइज की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। उन्हें एक्सरसाइज करने से पहले फिटनेस इंस्ट्क्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा, एनीमिया के रोगियों को एक्सरसाइज की शुरुआत हमेशा धीमी गति से करना चाहिए। इसके लिए, कुछ स्पेसिफिक प्रोग्राम होते हैं, जिन्हें फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: एनीमिया का टेस्ट कब कराना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचने के तरीके
मेडिसिन लेना न भूलें
एनीमिया के रोगी शारीरिक रूप से काफी कमजोर होते हैं। इसलिए, एक्सरसाइज करने के साथ-साथ उन्हें डॉक्टर द्वारा दी हुई दवा का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और एक्सरसाइज की मदद से फिटनेस पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: बीमारी में एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब
शॉर्ट सेशन के लिए एक्सरसाइज करें
एनीमिया के रोगियों को शुरुआती दिनों में सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे ज्यादा समय तक की जाने वाली एक्सरसाइज उन्हें कमजोर कर सकती है। इसलिए, उनके लिए जरूरी है कि वे छोटे गोल्स बनाएं और उसके अनुसार वर्कआउट करें।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें
एनीमिया के रोगी कमजोर होते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न करें। हालांकि, उन्हें सप्ताह में महज दो दिन ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। इससे उनके मसल्स ग्रुप को सपोर्ट मिलता है। शुरुआती दिनों में महज 10 से 15 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग काफी होती है।
All Image Credit: Freepik