How Does Low Iron Affect Pregnancy In Hindi: अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आयरन की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। शरीर में आयरन की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। जिसके कारण शरीर के अंगों को ठीक से ऑक्सीजन न पंहुच पाने की समस्या होती है, जिससे महिलाओं को गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए नोएडा के मदरहुड हॉस्पिटल की वरिष्ठ सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. उमा मिश्रा से जानें प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी से क्या परेशानियां हो सकती हैं? और आयरन की कमी से कैसे बचा जा सकता है?
आयरन की कमी से मां को होने वाली परेशानी - Problems Faced By The Mother Due To Iron Deficiency In Hindi
थकान होना
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आयरन की कमी होने के कारण महिलाओं को शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक से नहीं हो पाता है, जिसके कारण महिलाओं को अधिक थकान होने, कमजोरी होने, सांस लेने में परेशानी होने और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ये एनीमिया के लक्षणों में से एक हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में आयरन के कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, तेजी से बढ़ेगा खून
स्ट्रेस होना
प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शरीर में आयरन की कमी होने के कारण महिलाओं को स्ट्रेस और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ता है। इसके कारण महिलाओं के हार्ट पर भी स्ट्रेस बढ़ता है।
डिलीवरी के दौरान परेशानियां
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में एनीमिया की समस्या होने पर महिलाओं को डिलीवरी के दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनको ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।
गर्भपात का खतरा
शरीर में आयरन की कमी के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एनीमिया की समस्या होने के कारण गर्भपात जैसी गंभीर समस्या का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में आयरन की गोलियां कब तक लेनी चाहिए? डॉक्टर से जानें
हार्ट से जुड़ी समस्याएं
आयरन की कमी के कारण महिलाओं को शरीर में खून की कमी होने लगती है, जिसके कारण हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और हार्ट तेजी से धड़कने लगता है। इस दौरान महिलाओं को हार्ट फेल होने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है।
आयरन की कमी से बच्चे को होने वाली परेशानी - Problems Caused To The Child Due To Iron Deficiency In Hindi
मानसिक विकास में परेशानी
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आयरन की कमी होने के कारण बच्चे के मस्तिष्क सहित शरीर विकास से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण जन्म के समय बच्चे का वजन कम रहने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसका बच्चे के स्वास्थ्य से पर बुरा असर होता है।
ऑक्सीजन की कमी
शरीर में आयरन की कमी होने के कारण मां के शरीर के अंगों के साथ-साथ बच्चे को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। इसके कारण बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। इसके अलावा, आयरन की कमी के कारण बच्चे के समय से पहले जन्म हो सकता है।
आयरन की कमी को दूर करने के लिए क्या करें? - What To Do To Overcome Iron Deficiency?
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर पालक, बीन्स, अनार और चुकंदर जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए नियमित जांच कराएं।
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आयरन की कमी के कारण मां और बच्चे दोनों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इनसे बचने के लिए आयरन से युक्त डाइट लें और डॉक्टर की सलाह अनुसार इसके सप्लीमेंट्स लें। ध्यान रहे, प्रेग्नेंसी के दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
All Images Credit- Freepik