Doctor Verified

क्या दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाना सही होता है? जानें डॉक्टर से

Spicy Food After Tooth Extraction In Hindi: दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाना सही नहीं होता है। लेकिन, ऐसा क्यों कहा जाता है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाना सही होता है? जानें डॉक्टर से


Is It Okay To Eat Spicy Food After Tooth Extraction: दांत निकलवाने के बाद आपको किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए, यह जानने से पहले आइए समझते हैं कि आखिर किन स्थितियों में दांत निकलवाने की जरूरत पड़ती है? एक्सपर्ट्स की मानें, तो जब दांत सड़ जाते हैं, अक्ल दांड़ नष्ट होने लगता है, मुंह में ओवर क्राउडिंग हो जाती है। इस तरह की तमाम कंडीशन में टूथ एक्सट्रैक्शन यानी दांत निकलवाने की जरूरत पड़ सकती है। आपने अक्सर सुना होगा कि दांत निकलवाने के बाद एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि मरीज सॉफ्ट चीजें खाएं, गर्म चीजें न खाएं और सख्त चीजों का सेवन कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दें। ऐसे में यह जानना दिलचस्प रहेगा कि दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाना सही होता है या नहीं? असल में, कुछ लोगों को स्पाइसी खाना काफी पसंद होता है। इसलिए, वे ज्यादा से ज्यादा स्पाइसी फूड खाते हैं। मगर दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाना कितना सही है? जानिए, ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित Yatharth Hospitals में Consultant - Dental Sciences BDS (Dental) Dentistry डॉ.रश्मि बालियान से

क्या दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाना सही होता है?

is it safe to eat spicy food after tooth extraction 01 (7)

दांत निकलवाने के बाद आप क्या खाते हैं, ये बात बहुत मायने रखती हैं। क्योंकि टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद मसूड़ों में कुछ समय के लिए दर्द हो सकता है और रिकवरी भी धीरे-धीरे होती है। इस तरह देखा जाए, तो दांत निकलवाने के बाद किसी को स्पाइसी फूड नहीं खाना चाहिए। इस संबंध में डॉ.रश्मि बालियान का कहना है, "अगर आप टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद स्पाइसी फूड खाते हैं, तो प्रभावित हिस्से में जलन और सूजन भी बढ़ सकती है। यहां तक कि स्पाइसी फूड खाने से कई बार खांसी और छींक आ जाती है। ऐसे में टूथ एक्सट्रैक्शन की जगह पर खून निकल सकता है, जो कि सही नहीं है। यह आपके जख्म को गहरा कर सकता है।" डॉक्टर यह भी बताते हैं कि टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद स्पाइसी फूड खाने से दर्द और बर्निंग सेंसेशन भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: अक्‍ल दाढ़ न‍िकलवाने के बाद क‍िन चीजों का सेवन कर सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

दांत निकलवाने के बाद स्पाइसी फूड खाने के नुकसान

what happens if you ignore tooth pain 01 (11)

इंफेक्शन का रिस्क

अगर आप टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद ज्यादा मात्रा में स्पाइसी फूड खाते हैं, तो इसकी वजह से दांतों में इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। असल में, स्पाइसी फूड मुंह में बैक्टीरिया को जन्म दे सकते हैं, जो प्रभावित हिस्से को इंफेक्टेड कर सकता है।

सूजन का बढ़ना

टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद कई लोगों को स्वेलिंग की दिक्कत होती है। हालांकि, डॉक्टर द्वारा दी गई दवा समय पर लेने से सभी समस्याएं कम हो जाती हैं। लेकिन, अगर आप टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद स्पाइसी फूड खाते हैं, जिसमें इंफेक्शन ट्रिगर हो जाता है, तो सूजन भी होने लगती है।

रिकवरी में देरी

टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद स्पाइसी फूड खाने की वजह से रिकवरी भी धीमी हो जाती है। क्योंकि स्पाइसी फूड ब्लड क्लॉटिंग की प्रोसेस बाधा बनती है, जिससे रिकवरी प्रकिय्रा धीमी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: अकल दाढ़ (विसडम टूथ) निकलवाने के कितने दिन बाद आप सॉलिड खाना खाना शुरू कर सकते है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

दांत निकलवाने के बाद अपनी डाइट में वही चीजें शामिल करें, जिसकी सलाह डॉक्टर ने दी है। टूथ एक्सट्रैक्शन के बाद कुछ दिनों तक सिर्फ सॉफ्ट चीजें खाएं, जैसे खिचड़ी और दलिया। स्पाइसी फूड पसंद होने के बावजूद कुछ दिनों का इंतजार करें। शुरुआती 24 घंटे में दही, स्मूदी जैसी चीजें लें। करीब 2 से 3 दिन बाद डाइट में सूप, उबले आलू, अंडे की भुर्जी जैसी चीजें खा सकते हैं। लेकिन, स्पाइसी चीजों को अब भी अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं। करीब एक सप्ताह बाद आप स्पाइसी चीजों को डॉक्टर की सलाह पर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • दांतों में मसाला भरने के बाद क्या खाना चाहिए?

    दांतों में मसाला भरने के बाद आपको कुछ घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इसके बाद कुछ दिनों तक दही, उबले हुए आलू, सूप और स्मूदी जैसी चीजें खा सकते हैं।
  • क्या दांत निकालने के बाद चाय पीना सुरक्षित है?

    दांत निकलवाने के बाद गर्म या मसालनेदार चीजें करीब 24 से 48 घंटे तक नहीं खानी चाहिए।
  • दांत निकालने के बाद घाव कितने दिन में भरता है?

    अगर व्यक्ति स्वस्थ है, तो दांत निकलवाने के बाद घाव भरने में ज्यादा समय नहीं लगता है। हालांकि, फिर भी करीब 7 दिनों का समय लगता है और पूरी तरह रिकवरी में औसतन 2 से 6 हफ्ते लग सकते हैं।

 

 

 

Read Next

किडनी पेशेंट को 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए? Urologist से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS