Doctor Verified

क्या पुरुषों के लिए एक टेस्टिकल के साथ सामान्य जिंदगी जीना संभव है? बता रहे हैं डॉक्टर

Is It Possible To Live A Normal Life With One Testicle In Hindi: टेस्टिकल के साथ सामान्य जिंदगी जीना संभव है। इसके लिए आपको क्या कुछ करना चाहिए, जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पुरुषों के लिए एक टेस्टिकल के साथ सामान्य जिंदगी जीना संभव है? बता रहे हैं डॉक्टर


Is Having One Testicle OK In Hindi: टेस्टिकल पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हर पुरुषों के पास दो टेस्टिकल्स होते हैं। हर टेस्टिकल अंडे की शेप जैसा होता है, जो कि लगभग 5 सेंटिमीटर तक बड़ा होता है। टेस्टिकल की सुरक्षा के लिए यह एक स्किन की एक थैली के अंदर होता है। इसे स्क्रॉटम कहा जाता है। बहरहाल, हमारे शरीर में कई ऐसी चीजें हैं, जो दो होती हैं, जैसे किडनी और लंग्स। आपने सुना होगा कि अगर किसी व्यक्ति की एक किडनी खराब हो जाए, तो भी वह दूसरी किडनी के साथ सामान्य जिंदगी जी सकता है। इसका मतलब है कि एक किडनी भी शरीर के वेस्ट को फिल्टर करने और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में साबित हो सकता है। तो क्या किडनी की ही तरह, पुरुष एक टेस्टिकल के साथ भी सामान्य जिंदगी जी सकता है? आइए, मुंबई स्थित जिनोवा शाल्बी अस्पताल में Internal Medicine Expert डॉ. उर्वी माहेश्वरी से जानते हैं इससे जुड़ी तमाम जरूरी बातें।

क्या पुरुषों के लिए एक टेस्टिकल के साथ सामान्य जिंदगी जीना संभव है?

is it possible to live a normal life with one testicle 01 (3)

इससे पहले कि हम यह जानें कि क्या एक टेस्टिकल की मदद से पुरुष सामान्य जिंदगी जी सकते हैं? यह जान लेना आवश्यक है कि टेस्टिकल का क्या काम होता है? यानी इसका मूल फंक्शन क्या है? टेस्टिकल का मूल काम स्पर्म और मेल सेक्स हार्मोन टेस्टेस्टेरोन प्रोड्यूस करना है। टेस्टिकल में छोटे-छोटे ट्यूब्स होते है। इसे सेमिनिफेरस ट्यूबल्स कहते हैं। इसमें स्पर्म सेल्स प्रोड्यूस होते हैं। इस प्रक्रिया को स्पर्मेटोजेनेसिस या शुक्रानुजनन कहा जाता है। ध्यान रखें कि टेस्टिकल पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये मेल हार्मोन टेस्टेस्टेरोन को संतुलित करने में मदद करता है। यह हार्मोन पुरुषों में मस्कूलरिटी को बनाए रखता है। खैर, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पुरुषों के लिए एक टेस्टिकल के साथ सामान्य जिंदगी जीना संभव है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, ‘पुरुष एक टेस्टिकल की मदद से अच्छी, सामान्य और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। एक टेस्टिकल भी वह सब काम करता है, जो दो टेस्टिकल  मिलकर करते हैं। यहां तक कि टेस्टिकल की मदद से टेस्टेस्टेरोन का प्रोडक्शन सही मात्रा में होता है, स्पर्म प्रोडक्शन में कोई गिरावट नहीं आती है और सेक्सुअल फंक्शन भी सही रहता है। यही नहीं, सिंगल टेस्टिकल इरेक्शन और फर्टिलिटी को भी पूरी तरह से सपोर्ट करता है।"

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे, जानें क्यों जरूरी माना जाता है ये टेस्ट

एक टेस्टिकल होने की वजह- Causes Of One Testicle In Hindi

आमतौर पर हर पुरुष के दो टेस्टिकल होते हैं। कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां हो जाती हैं कि सर्जरी के जरिए एक टेस्टिकल निकलवाना पड़ता है। ऐसा क्यों होता है, जानें-

  1. मेडिकल कंडीशनः कई ऐसी मेडिकल कंडीशन होती हैं, जिसकी वजह से एक टेस्टिकल रिमूव करना पड़ता है। इसमें टेस्टिकुलर टॉर्शन, टेस्टिकुलर ट्रॉमा, टेस्टिकुलर  कैंसर आदि शामिल हैं। 
  2. प्रीमैच्योर बर्थः विशेषज्ञों की मानें, तो जिन बच्चों का जन्म प्रीमैच्योर होता है, उनमें एक टेस्टिकल होने का रिस्क बना रहता है। कई बार ऐसे बच्चों के टेस्टिकल गर्भ के अंदर ही विकसित नहीं होते हैं।
  3. वैनिशिंग टेस्टिकलः वैनिशिंग टेस्टिकल का मतलब है कि टेस्टिकल का वैनिश हो जाना। हालांकि शुरुआती समय में टेस्टिकल अपनी जगह पर महसूस होता है। लेकिन कुछ समय बाद इनमें से एक लुप्त हो जाता है। इसे ही हम वैनिशिंग टेस्टिकल के नाम से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के अंडकोष (टेस्टिस) में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, यूरोलॉजिस्ट से जानें कैसे करें इसका इलाज

एक टेस्टिकल के साथ हेल्दी जिंदगी कैसे जिएं- Tips To Live Normal Life With One Testicle In Hindi

अगर किसी पुरुष के पास एक ही टेस्टिकल रह जाता है, तो उन्हें अपनी लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें-

  1. बचे हुए टेस्टिकल को समय-समय एग्जामिन करें।
  2. ध्यान रखें कि बचे हुए टेस्टिकल की शेप या साइज में किसी तरह का बदलाव तो नहीं हो रहा है।
  3. हमेशा हार्मोन को संतुलन में बनाए रखने की कोशिश करें। इस बात को समझें कि जब आप हेल्दी रहेंगे, तो इससे हार्मोन प्रोडक्शन सही से होगा। इस तरह बचा हुए टेस्टिकल सही तरह से काम करेगा।
  4. अगर कोई पुरुष पिता बनना चाहता है, तो इस संबंध में एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए। साथ ही फर्टिलिटी में कैसे सुधा कर सकते हैं, इस बारे में डॉक्टर से पूछना चाहिए। 
  5. टेस्टिकल को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, डाइट को बैलेंस रखें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या तनाव पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version