Doctor Verified

क्या ब्रेन एन्यूरिज्म के बाद आप सामान्य जीवन जी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

ब्रेन एन्यूरिज्म एक गंभीर बीमारी है। डॉक्टर से जानते हैं कि क्या ब्रेन एन्यूरिज्म के बाद सामान्य जिंदगी जी सकते हैं? इसके लक्षण और इलाज।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ब्रेन एन्यूरिज्म के बाद आप सामान्य जीवन जी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय


Life After a Brain Aneurysm in Hindi: ब्रेन एन्यूरिज्म (brain aneurysm) एक गंभीर बीमारी है। ये बीमारी होने पर व्यक्ति के दिमाग की ब्लड वेसल (blood vessels) फूल जाती है। ब्रेन एन्यूरिज्म तब होती है जब दिमाग की ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने लगे, वे फट जाती हैं और दिमाग में ब्लीडिंग होने लगती है। इस स्थिति को hemorrhagic stroke कहते हैं। आपको बता दें कि यह बीमारी होने के बाद तुरंत मेडिकल इलाज करवाना जरूरी होता है। लेकिन सवाल ये है कि क्या ब्रेन एन्यूरिज्म जैसी गंभीर बीमारी होने के बाद कोई व्यक्ति सामान्य जिंदगी जी सकता है? तो आइए जानते हैं डॉक्टर से। हमने इस विषय पर बेंगलुरु के एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल के न्यूरोसाइंसेज एंड स्पाइन केयर के निदेशक डॉ. स्वरूप गोपाल (Dr. Swaroop Gopal, Group Director – Aster International Institute of Neurosciences and Spine Care, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru) से विस्तार में बात की।

ब्रेन एन्यूरिज्म का प्रभाव-Effects of brain aneurysm

ब्रेन एन्यूरिज्म किसी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है। दरअसल, कई लोग ब्रेन एन्यूरिज्म के बाद कई और परेशानियों से जूझते हैं, जैसे डिप्रेशन, सिरदर्द, भूलने की बीमारी और शारीरिक गतिशीलता में कमी आदि। कई लोग इस बीमारी के बाद हेल्दी लाइफ जीते हैं, लेकिन यह कई कारकों पर निर्भर करता है कि ब्रेन एन्यूरिज्म कितना गंभीर और इसका उपचार कैसे हुआ।

इसे भी पढ़ें- Brain Aneurysm जैसे 3 न्यूरो डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं सलमान खान, डॉक्टर ने जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी

ब्रेन एन्यूरिज्म के लक्षण-Symptoms of a Brain Aneurysm

इस बीमारी के बारे में पहले से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है, लेकिन कुछ सामान्य से लक्षण हैं जो महसूस हो सकते हैं, हालांकि जांच कराने पर ही पता चलेगा कि आपको ब्रेन एन्यूरिज्म है। कुछ संभावित लक्षण

  • तेज सिरदर्द होना
  • शारीरिक और मानसिक थकान
  • शरीर के अंगों का एक साथ ठीक से काम न कर पाना
  • बोलने में कठिनाई आना
  • अस्थायी रूप से चीजों को भूलना
  • कमजोरी महसूस होना
  • मूड स्विंग होना
  • व्यवहार में बदलाव
Live a Normal Life After a Brain Aneurysm

ब्रेन एन्यूरिज्म के व्यक्ति में आते हैं ये बदलाव-These changes occur in a person with brain aneurysm

दिमाग सोचने-समझने का काम करता है। जब ब्रेन एन्यूरिज्म की बीमारी होती है, तो व्यक्ति में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसा फ्रंटल लोब सिंड्रोम के कारण होता है। अब जो कि दिमाग की वेसल फट जाती है, तो दिमाग प्रभावित होता है। हालांकि, इलाज के बाद भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से कई सारी चीजें होती हैं।

  • आत्म नियंत्रण कम होना
  • भावनात्मक असंतुलन
  • उदास रहना
  • चिड़चिड़ापन होना
  • भावनाओं को बयां करने में संकोच होना
  • व्यवहार में बदलाव
  • तनाव
  • डिप्रेशन

हालांकि, यह समय के साथ ठीक हो जाते हैं, लेकिन ब्रेन एन्यूरिज्म के कुछ समय बाद तक व्यक्ति इन परेशानियों से जूझता है।

ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज-Brain Aneurysm Treatment

ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज मुख्य रूप से दो तरीके से किया जाता है। हालांकि, यह दिमाग के साइज, जगह और कितना जोखिम भरा है इस बात पर निर्भर करता है। डॉक्टर पहले पूरी जांच करते हैं, फिर यह तय करते हैं कि किस तरह का इलाज किया जाना चाहिए। दरअसल, दो तरह की सर्जरी होती है। क्लिपिंग और एंडोवास्कुलर रिपेयर सर्जरी। इसके अन्य उपचार भी हैं, जैसे जीवनशैली में बदलाव जरूरी है, स्मोकिंग करना, किसी तरह की कोई दवाई लेना। यह सब बंद करना होता है।

इसे भी पढ़ें- मस्तिष्क एन्यूरिज्म (धमनी विस्फार) के क्या होते हैं लक्षण, जानें कब होता है खतरनाक

ब्रेन एन्यूरिज्म के बाद आप सामान्य जीवन जी सकते हैं-can live a normal life after a brain aneurysm?

अगर ब्रेन एन्यूरिज्म की बीमारी का सही समय पर पता लग जाए और उसका वक्त पर इलाज हो जाए, तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। कई लोग हैं जो इस बीमारी से ग्रसित होते हैं और वक्त पर इसका इलाज हो जाता है। उन व्यक्तियों में सामान्य तौर पर काफी सुधार देखा गया है। कुछ परेशानियां आती हैं तो उन्हें सही जीवनशैली से बदल सकते हैं, जैसे तनाव, चिंता और डिप्रेशन। इनसे निपटने के लिए ध्यान करें और सही आहार लें। समय-समय पर डॉक्टर को जरूर दिखाते रहें। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही काम करें।

निष्कर्ष
ब्रेन एन्यूरिज्म एक साइलेंट किलर बीमारी है, इसके बारे में पहले से अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। अगर आपको बहुत तेज सिर दर्द होता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। कुछ टेस्ट होंगे जिससे पता लगाया जा सकता है कि आपको ब्रेन एन्यूरिज्म की स्थिति है या नहीं। इसका इलाज होगा, इसके बाद भी थोड़ी बहुत परेशानी आती है, उसे भी डॉक्टर की सलाह से दूर किया जा सकता है, जीवनशैली में बदलाव करके।

FAQ

  • ब्रेन एन्यूरिज्म के बाद क्या आप लंबा जीवन जी सकते हैं?

    हां, कई लोगों को ब्रेन एन्यूरिज्म के बारे में पता ही नहीं होता, क्योंकि इसके लक्षणों से पता नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में कई व्यक्ति इसी बीमारी के साथ जीते हैं, हालांकि, सिरदर्द रहता है या दिमाग में किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो जांच कराना जरूरी है ताकि सही समय पर यह पता लगाया जा सके और वक्त रहते सही इलाज हो जाए।
  • ब्रेन एन्यूरिज्म सर्जरी के बाद जागने में कितना समय लगता है?

    ब्रेन एन्यूरिज्म सर्जरी के बाद को व्यक्तियों को 1-2 दिन लगता है सामान्य होने में।
  • क्या आप एन्यूरिज्म के साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं?

    हां, आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करके, डॉक्टर की सलाह और परिवार की मदद से सामान्य जीवन जी सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या स्किन प्रॉब्लम रोजेशिया (Rosacea) पर बर्फ लगाया जाना सेफ होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

TAGS