Doctor Verified

क्या थैलेसीमिया के साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं? आइए डॉक्टर से जानें

Can You Live A Normal Life With Thalassemia: थैलेसीमिया बीमारी के साथ क्या आम जिंदगी जी सकते है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थैलेसीमिया के साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं? आइए डॉक्टर से जानें

Can You Live A Normal Life With Thalassemia: थैलेसीमिया एक काम्प्लेक्स ब्लड डिसऑर्डर है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में कमी के कारण एनीमिया (रक्त की कमी) का कारण बनता है। यह एक आनुवांशिक बीमारी (Genetic Disease) है, जो समय के साथ जटिलताएं पैदा कर सकती है। जैसे कि हृदय, लिवर और हड्डियों पर असर डाल सकती है। अगर थैलेसीमिया के इलाज की बात करें, तो यह केवल दवाइयों या रक्त आधान (Blood Transfusion) तक सीमित नहीं होता है। अगर आप लाइफस्टाइल का ध्यान रखते हैं, तो इस स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या थैलेसीमिया के साथ जिंदगी सामान्य रूप से जी जा सकती है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो आइए इसका जवाब डॉ. अमिता महाजन, वरिष्ठ सलाहकार, बाल चिकित्सा हेमेटोलॉजी और ऑन्कोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल (Dr. Amita Mahajan, Sr Consultant, Pediatric Hematology and Oncology, Indraprastha Apollo Hospitals) से जान लेते हैं।

क्या थैलेसीमिया के साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं?- Can One Live a Normal Life With Thalassemia

Thalassemia

जी हां, थैलेसीमिया से पीड़ित व्यक्ति पूरी और एक्टिव जिंदगी जी सकते हैं। खासकर उचित चिकित्सा देखभाल और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट की वजह से यह पॉसिबल है। डॉ. अमिता महाजन बताती हैं कि थैलेसीमिया एक जेनेटिक (परिवार से मिली बीमारी) ब्लड डिसऑर्डर है। इस क्रोनिक बीमारी को मैनेज करने के लिए व्यक्ति सेल्फ स्क्रीनिंग कर सकता है। इस तरह थैलेसीमिया का सामना कर रहे लोगों के जीवन की क्वालिटी में सुधार हो सकता है। आइए इस बारे में कुछ जरूरी बातें, जान लेते हैं:

थैलेसीमिया को समझें- Understanding Thalassemia

थैलेसीमिया शरीर की हीमोग्लोबिन बनाने की क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे अलग-अलग गंभीरता का एनीमिया हो सकता है। यह स्थिति हल्के रूप थैलेसीमिया माइनर (जिसके लिए अक्सर बहुत कम या बिल्कुल भी उपचार की आवश्यकता नहीं होती है) से लेकर थैलेसीमिया मेजर (जिसके लिए नियमित चिकित्सा हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है) जैसे अधिक गंभीर रूपों तक हो सकती है।
इस बीमारी को मैनेज करने के लिए मध्यम से गंभीर थैलेसीमिया वाले लोगों में लगातार चिकित्सा देखभाल की जरूरत होती है। इसमें आम तौर पर पर्याप्त हीमोग्लोबिन स्तर बनाए रखने के लिए नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन ओवरलोड को रोकने के लिए केलेशन थेरेपी शामिल होती है। वहीं, जटिलताओं को रोकने और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा बताए शेड्यूल को अच्छी तरह से फॉलो किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- थैलेसीमिया से बचाव के लिए किस तरह के लाइफस्टाइल को करें फॉलो? जानें डॉक्टर से

लाइफस्टाइल से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल- Take Care of These Lifestyle

अगर आप एक स्वस्थ लाइफस्टाइल को अपनाते हैं, तो थैलेसीमिया को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

  • पोषण: फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार ओवरऑल हेल्थ का समर्थन करता है। इसके लिए आपको जंक या प्रोसेस्ड फूड खाना बंद करना चाहिए और एक स्वस्थ, संतुलित आहार का सेवन शुरू करना चाहिए।
  • शारीरिक गतिविधि: मध्यम व्यायाम, जैसे चलना या साइकिल चलाना, स्वास्थ्य को सुधार सकता है। आपको एक्टिविटीज को व्यक्तिगत ऊर्जा स्तर और शारीरिक क्षमताओं के अनुरूप बनाया जाना चाहिए।
  • टीकाकरण: अनुशंसित टीकाकरण के साथ इस बीमारी से बचा जा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी तिल्ली निकाल दी गई है, क्योंकि उन्हें कुछ संक्रमणों का खतरा होता है।

इसे भी पढ़ें- World Thalassaemia Day 2025 हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थैलेसीमिया डे? जानें इस साल की थीम और महत्व

जीन-संपादन तकनीक (Gene-Editing Technology) जैसी उभरती हुई चिकित्सा पद्धतियां ज्यादा प्रभावी उपचार और संभावित इलाज की उम्मीद जगाती हैं। ध्यान रखें कि थैलेसीमिया लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। हालांकि, ऊपर बताई टिप्स के साथ कई व्यक्ति इस स्थिति का सफलतापूर्वक प्रबंधन करते हैं और सामान्य, सक्रिय जीवन जीते हैं।

FAQ

  • क्या थैलेसीमिया पूरी तरह ठीक हो सकता है?

    थैलेसीमिया को पूरी तरह से ठीक करने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल में जरूरी बदलावों से आप इस बीमारी को मैनेज कर सकते हैं।
  • क्या थैलेसीमिया के लक्षण खतरनाक हैं?

    थैलेसीमिया से एनीमिया हो सकता है, जिससे आपको थकान हो सकती है। अगर आपको हल्का थैलेसीमिया है, तो उपचार की आवश्यकता नहीं हो सकती है। हालांकि, गंभीर थैलेसीमिया में नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

खाना खाने के तुरंत बाद फिर भूख लगना हो सकता है पॉलीफेगिया का संकेत, डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer