Doctor Verified

क्या फेस सनस्क्रीन को शरीर पर भी लगा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Sunscreen Benefits For Skin: कुछ लोग अपनी फेस सनस्क्रीन को ही शरीर पर इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या यह इफेक्टिव होती है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
 क्या फेस सनस्क्रीन को शरीर पर भी लगा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Is It Ok To Use Face Sunscreen On Body: स्किन को यूवी रेज से बचाने के लिए सनस्क्रीन इस्तेमाल की जाती है। इसमें ऐसे कई आवश्यक गुण होते हैं, जो सूरज की किरणों का त्वचा पर असर नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि स्किन हेल्थ बेहतर बनाने के लिए भी सनस्क्रीन जरूरी मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले इंग्रेडिएंट्स डैमेज स्किन को हील करने में मदद करते हैं। यह डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करती है। चेहरे और बॉडी के लिए अलग-अलग तरह की सनस्क्रीन इस्तेमाल की जाती है। दरअसल, हमारे चेहरे को ज्यादा प्रोटेक्शन की जरूरत होती है इसलिए फेस सनस्क्रीन का एसपीएफ थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन अब प्रश्न आता है कि क्या फेस सनस्क्रीन को बॉडी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं? क्या फेस सनस्क्रीन बॉडी के लिए इफेक्टिव होती है। इस बारे में हमने जाना डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरिन से। तो आइए लेख के माध्यम से समझें इस बारे में।

sunscreen for skin

क्या फेस सनस्क्रीन को शरीर पर भी लगा सकते हैं? Can We Use Face Sunscreen On Body

एक्सपर्ट के मुताबिक फेस सनस्क्रीन को शरीर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसमें इस्तेमाल किये गए इंग्रेडिएंट्स चेहरे पर ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इसलिए फेस सनस्क्रीन को बॉडी के लिए कम इस्तेमाल किया जाता है। फेस सनस्क्रीन में मॉइस्चर कम होता है, जबकि हमारी बॉडी को मॉइस्चर की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए फेस सनस्क्रीन कई बार बॉडी को अच्छे से प्रोटेक्शन नहीं दे पाती। बॉडी को सही से प्रोटेक्शन न मिलने से स्किन एलर्जी और स्किन इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या सनस्क्रीन लगाने से चेहरा काला होने लगता है? डॉक्टर से जानें सही जवाब

जानें रोज सनस्क्रीन इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है- Benefits of Using Sunscreen Daily  

स्किन हेल्थ बेहतर होती है

सनस्क्रीन में कई ऐसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये स्किन सेल्स में जाकर डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं।

चेहरे पर ग्लो रहता है

सनस्क्रीन चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम करने में भी मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल इंग्रेडिएंट्स स्किन सेल्स को हील करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे पर निखार भी रहता है।

इसे भी पढ़ें- क्या स्किन पर सनस्क्रीन स्प्रे इस्तेमाल करना सेफ है? जानें एक्सपर्ट की राय

स्किन एलर्जी का खतरा कम होता है

सूरज के संपर्क में आने से कई लोगों को स्किन इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा रहता है। ऐसे में अगर रोज सनस्क्रीन इस्तेमाल की जाए, तो इससे त्वचा को प्रोटेक्शन मिलती है। साथ ही स्किन एलर्जी और स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम रहता है। 

स्किन टोन बेहतर होता है

सनस्क्रीन लगाने से न सिर्फ स्किन प्रोटेक्ट रहती है, बल्कि इससे स्किन टोन भी बेहतर होता है। यह स्किन सेल्स को हील करने में मदद करती है। 

सनस्क्रीन खरीदते समय अपने स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें। इससे आप सही सनस्क्रीन आसानी से चुन पाएंगे। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डाक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

चेहरे पर रोजाना लगाएं तमनु का तेल, त्वचा को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version