
गर्मियों में टैनिंग की समस्या सबसे ज्यादा होती है। वातावरण का तापमान और सूरज की किरणें त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं। इसके कारण स्किन एलर्जी, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन फायदेमंद मानी गई है। यह स्किन को अल्ट्रावॉइलेट रेज से बचाने और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती है। सनस्क्रीन की तरह सनस्क्रीन स्प्रे भी धूप से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या स्किन पर इसका इस्तेमाल करना सेफ है? इस प्रश्न का उत्तर जानने कर लिए हमने बात की साहिबाबाद (गाजियाबाद) के स्किन एंड हेयर केयर क्लीनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट एंड कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ कनिका कपूर (MBBS, DVD) से, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।
सनस्क्रीन से कैसे अलग है सनस्क्रीन स्प्रे? (How Sunscreen Spray Is Different Than Sunscreen)
सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल भी धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए किया जाता है। सनस्क्रीन की तरह सनस्क्रीन स्प्रे में भी एसपीएफ (SPF) की बराबर मात्रा पाई जाती है। सनस्क्रीन स्प्रे का सबसे बड़ा फ़ायदा है कि इसे इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है। इसके साथ ही इसे ट्रेवलिंग के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ समस्याओं में यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है? जी हां, सनस्क्रीन स्प्रे को त्वचा पर सीधा स्प्रे किया जाता है, जिससे यह कई लोगों के लिए समस्याओं का कारण भी बन सकती है।
सनस्क्रीन स्प्रे किन समस्याओं में नुकसानदायक है? (When We Should Not Use Sunscreen Spray)
अस्थमा की समस्या में
अस्थमा से ग्रस्त लोगों को सनस्क्रीन स्प्रे को अवॉइड करने की कोशिश करनी चाहिए। सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल करने के लिए इसे सीधा चेहरे पर स्प्रे किया जाता है। इनमें ऐरोसोल फॉर्मूला पाया जाता है, जो हवा के साथ मिलकर सांस लेने से दौरान शरीर में जा सकता है। यह शरीर को नुकसान पहुचा सकता है, जो ब्रीथिंग को मुश्किल बना सकता है।
इसे भी पढ़े- चेहरे पर सनस्क्रीन से पहले कुछ लगाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से
बच्चों के लिए नुकसानदायक
सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल कभी भी बच्चों के लिए नहीं करना चाहिए। इसमें ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं स्प्रे के दौरान केमिकल आखों और मुंह में जा सकता है। अगर आपको बच्चों पर इसका इस्तेमाल करना ही है, तो अपने हाथों पर स्प्रे करके ही बच्चों की स्किन पर अप्लाई करें।
इसे भी पढ़े- सनस्क्रीन या सन ब्लॉक क्या है, इसे कब और कैसे लगाएं, जानिए खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
कम असरदार होते हैं
सनस्क्रीन स्प्रे लिक्विड होते हैं जिन्हें स्प्रे करने के बाद सही मात्रा का पता नहीं चल पाता। इसके साथ ही यह त्वचा में जल्दी सोख जाते हैं, जो सनस्क्रीन लोशन की तुलना में कम असरदार हो सकते हैं।
सनस्क्रीन स्प्रे को इस्तेमाल करना तो आसान है, लेकिन कुछ समस्याओं में यह समस्या का कारण भी बन सकती है। अगर आप कुछ देरी के लिए ही बाहर जा रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। सनस्क्रीन स्प्रे कुछ लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकती हैं। कोई भी सनस्क्रीन स्प्रे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।