त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकता है आम, जानें इसके प्रयोग का तरीका

Mango Benefits For Skin: आम त्वचा का सेवन सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकता है आम, जानें इसके प्रयोग का तरीका


Mango Benefits For Skin In Hindi: आम को यूंही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। यह स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल सेहत के लिए लिहाज से जितना लाभकारी होता है, उतना ही त्वचा के लिए भी होता है। सिर्फ आम खाने से ही नहीं, बल्कि इसे सीधे तौर पर त्वचा पर अप्लाई करने से भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। आम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है, इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जैसे कॉपर, फोलेट, विटामिन ए, बी, सी और ई। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। हमें अपनी दैनिक आहार से इन्हें जरूर प्राप्त करना चाहिए। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप आम का प्रयोग कैसे कर सकते हैं और इसके फायदों के बारे में इस लेख में विस्तार से जानें।

Mango Benefits For Skin In Hindi

त्वचा के लिए आम के फायदे- Mango Benefits For Skin In Hindi

  • कोलेजन को दे बढ़ावा: आम में मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह त्वचा को टाइट और मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी प्रोटीन होता है।
  • मुंहासे करे ठीक: हम में से ज्यादातर लोगों को यह लगता है, कि आम खाने से मुंहासे होते हैं। जबकि यह यही सही नहीं है। अगर आप पका हुआ आम खाते हैं, साथ ही खाने से पहले आम को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख देते हैं, तो यह शरीर में गर्मी नहीं करता है और न ही त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। बल्कि आम में विटामिन ए होता है। शरीर में विटामिन ए की कमी से शरीर में प्रोटीन कैरोटीन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे मुंहासे हो सकते हैं। कैरोटीन के अधिक उत्पादन की वजह से रोम रोम छिद्रों से अधिक पसीना निकलता है और ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं, जो बाद में मुंहासों का कारण बनता है।

इसे भी पढें: स्‍ट्रेच मार्क्स हटाने के ल‍िए इस तरह लगाएं आर्गन ऑयल, जल्‍द द‍िखेगा असर

  • एजिंग के लक्षण करे कम: आम त्वचा को टाइट रखने और झुर्रियों से बचाव में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और ए शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। इसकी यह फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और उन्हें बेअसर करने में मदद करते हैं। इस तरह यह कोशिकाओं को नष्ट होने बचाते हैं और जल्दी बुढ़ापा आने से रोकते हैं।

स्वस्थ त्वचा के लिए आम का प्रयोग कैसे करें?- How To Use Mango For Skin Care In Hindi

आप सीधे तौर पर दिन में 300 ग्राम तक आम खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह से सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। आप आम के तेल या अर्क का सेवन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढें: चेहरे की रंगत निखारने के लिए इन 4 तरीकों से करें पपीते का इस्तेमाल

आम के गूदा का पेस्ट बनाकर आप अपने फेस पैक में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप आम का रस भी फेस पैक या मास्क में मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

क्या डिओड्रेंट लगाने से अंडरआर्म्स काले हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version