
Stretch Marks Oil Use in Hindi: जब हमारी त्वचा तेजी से फैलती या सिकुड़ती है तब स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण का वजन बढ़ने से त्वचा खिंचती है और स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जेनेटिक कारणों के चलते भी यह निशान नजर आ सकते हैं। वेट लॉस या वेट गेन के कारण स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बढ़ जाती है। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स, हर उस जगह पर नजर आते हैं जहां फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादातर स्ट्रेच मार्क्स, पेट, कूल्हे, जांघ, ब्रेस्ट, कमर आदि अंगों में हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करने के लिए कई तरह के तेल फायदेमंद माने जाते हैं। जिनमें से एक है आर्गन ऑयल। आर्गन ऑयल में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इस लेख में जानेंगे त्वचा के लिए आर्गन ऑयल के फायदे। साथ ही आपको बताएंगे स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करने के लिए आर्गन ऑयल को इस्तेमाल करने का सही तरीका।
त्वचा के लिए आर्गन ऑयल के फायदे- Skin Benefits Of Argan Oil
- आर्गन ऑयल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होता है जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है।
- आर्गन ऑयल में एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं। इसे लगाने से झुर्रियां और स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है।
- इस तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- इस तेल के इस्तेमाल से टैनिंग, सनर्बन जैसी समस्याएं भी दूर होती है।
- त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए भी यह तेल फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के बाद दिख रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स? छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इस तरह लगाएं आर्गन ऑयल- How To Use Argan Oil For Stretch Marks
आर्गन ऑयल में एलोवेरा मिलाकर लगाएं
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए 2 चम्मच आर्गन ऑयल में 1 चम्मच एलोवेरा मिलाएं। इसे स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाएं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इससे त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है। अगर आपको विटामिन-सी से एलर्जी न हो, तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। नींबू के रस से एजिंग साइन्स कम करने में मदद मिलती है।
मॉइश्चराइजर को आर्गन ऑयल के साथ लगाएं
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए त्वचा पर केवल क्रीम या लोशन लगाना काफी नहीं है। स्ट्रेच मार्क्स के कारण त्वचा पर धारियां नजर आने लगती हैं। स्किन के ड्राई होने के कारण धारियां नजर आ सकती हैं। इन्हें दूर करने के लिए आर्गन ऑयल को मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर लगाने से, स्ट्रेच मार्क्स जल्दी ठीक हो जाएंगे।
ओवरनाइट ट्रीटमेंट के रूप में
आर्गन ऑयल को त्वचा पर ओवरनाइट ट्रीटमेंट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर बहुत कम मात्रा में लगाएं। धीरे से त्वचा की मालिश करें। रातभर के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। लेकिन केवल तेल को लंबे समय तक त्वचा पर लगाकर रखना ठीक नहीं माना जाता। इसलिए आर्गन ऑयल में हल्दी या नारियल की मलाई मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करने के लिए आर्गन ऑयल को ओवरनाइट ट्रीटमेंट के रूप में हल्दी के साथ, मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर, एलोवेरा के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version