Doctor Verified

क्या पीरियड्स में आपको भी ज्यादा नींद आती है? जानें इसके कारण

Is It Normal To Sleep A Lot During Your Period In Hindi: पीरियड्स के दौरान हार्मोन बदलाव होते हैं, जिसका महिला के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। तो क्या ज्यादा नींद इसी वजह से आती है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स में आपको भी ज्यादा नींद आती है? जानें इसके कारण


Is It Normal To Sleep A Lot During Your Period In Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, पीठ में दर्द और मूड स्विंग जैसी कई तरह की समस्याएं होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें पीरियड्स के दौरान उन्हें हार्मोनल बदलाव से गुजरना पड़ता है, जिसका असर उनकी हल्थ पर पड़ता है। कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स के दौरान कमर और पेट में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ती है या हॉट वाटर बैग की मदद लेनी पड़ती है। इससे दर्द को कुछ कम करने में मदद मिनती है। इसी तरह, यह भी देखा जाता है कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा नींद आती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

पीरियड्स के दौरान ज्यादा नींद क्यों आती है?- Why Do I Sleep Too Much During Periods In Hindi

Is it normal to sleep a lot during your period 01

जैसा कि अभी कुछ देर पहले ही हमने आपको बताया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे थकान और कमजोरी भी महसूस करती हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव को माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें, ‘जब महिलाओं को पीरियड्स होते हैं, उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर सबसे हाई होता है। इस स्थिति में उन्हें कमजोरी, थकान होती है। इसी वजह से उन्हें इन दिनों नींद भी काफी ज्यादा आती है।’ विशेषज्ञ आगे यह भी कहती हैं, "पीरियड्स के दूसरे दिन में महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। इस वजह से वह न सिर्फ असहज रहती हैं, बल्कि अतिरिक्त थकान उन्हें ट्रिगर करने लगती है। यही कारण है कि सेकेंड डे के बाद से महिलाओं को अधिक नींद आने लगती है।"

इसे भी पढ़ें: क्‍या पीर‍ियड्स में नींद प्रभाव‍ित होती है? डॉक्‍टर से जानें

पीरियड्स में ज्यादा नींद के मेडिकल कारण

आमतौर पर पीरियड्स के दौरान नींद आना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन, ऐसा किसी गंभीर मेडिकल कंडीशन की वजह से भी हो सकता है, जैसे-

आयरन की कमी

अगर शरीर में आयरन की कमी होती है, तो ऐसे में व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है। कमजोरी और थकान अक्सर लोगों को ज्यादा से सोने और आराम करने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसा ही पीरियड्स के दौरान भी हो सकता है। अगर महिला की बॉडी आयरन डेफिशिएंसी यानी आयरन की कमी है, तो महिला को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा थकान हो सकती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा नींद आ सकती है। इस स्थिति की अनदेखी न करें।

इसे भी पढ़ें: Period Fatigue: पीरियड्स के दौरान भारी थकान के क्या कारण हो सकते हैं?

थायराइड की समस्या

हमारी गर्दन में स्थिति एक छोटे से ग्लैंड को थायराइड कहा जाता है। यह हमारे शरीर में थायराइड हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए अहम भूमिका निभाता है। थायराइड हार्मोन हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। अगर थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव होते हैं, तो महिला को थकान, कमजोरी हो सकती है। ऐसे में जरा-सा काम करते ही महिला थक जाती है, जिससे वे सोकर अपनी थकान मिटाने की कोशिश करती हैं। पीरियड्स के दौरान यह कंडीशन ज्यादा बिगड़ जाती है। ऐसा होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने से हो सकती है Estrogen Dominance की समस्या, जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version