-1757944024999.webp)
Is It Normal For A Boy To Be Born With One Testicle: अंडकोष पुरुषों के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन का एक अभिन्न हिस्सा है। इसका मुख्य काम स्पर्म प्रोड्यूस करना और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को रेगुलेट करना है। इसे आप मेन सेक्स हार्मोन कह सकते हैं, क्योंकि यही हार्मोन पुरुषों में उनके आवाज, मसल्स ग्रोथ और बॉडी हेयर ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। बहरहाल, आमतौर पर पुरुषों में दो टेस्टिकल्स होते हैं, लेकिन कई मामले ऐसे भी देखे गए हैं, जिसमें उनके पास एक ही टेस्टिकल होता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे वैनिशिंग टेस्टिस सिंड्रोम, सर्जिकल रिमूवल आदि। हालांकि, यहां यह सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या किसी पुरुष का एक टेस्टिकल के साथ पैदा होना सामान्य होता है? इससे किस तरह के जोखिम जुड़े हुए हैं? आइए, जानते हैं इससे संबंधित सभी जरूरी बातें। यह जानने के लिए हमने मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय दहिफले से बात की।
क्या एक टेस्टिकल के साथ पैदा होना सामान्य होता है?- Is It Possible To Be Born With One Testicle
-1757944827415.jpg)
यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय दहिफले की मानें, तो एक टेस्टिकल के साथ पैदा होना सामान्य नहीं होता है, क्योंकि दोनों टेस्टिकल का होना बहुत जरूरी है। आमतौर पर दोनों टेस्टिकल अंडकोष में होने चाहिए। अगर कोई महज एक टेस्टिकल के साथ जन्म लेता है, तो इस कंडीशन को क्रिप्टोर्चिडिज्म कहा जाता है। अमूमन ऐसे मामले प्रीमैच्योर जन्मे शिशुओं में नजर आते हैं और इसे ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। डॉक्टर आगे समझाते हैं, "हालांकि, एक टेस्किल होने को भी नॉर्मल माना जा सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जुड़ी होती हैं।" इस बात की पुष्टि एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से भी होती है। यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय दहिफले समझाते हैं कि जिन पुरुषों के पास एक टेस्टिकल होता है, उन्हें इनफर्टिलिटी का रिस्क रहता है और कैंसर होने की आशंका भी काफी ज्यादा होती है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि अगर किसी के पास एक ही टेस्टिकल है, तो उन्हें बिना देरी किए डॉक्टर के जरिए अपनी जांच करवानी चाहिए। अगर बचपन से ही किसी को यह समस्या है, तो पैरेंट्स को इस स्थिति की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या पुरुषों के लिए एक टेस्टिकल के साथ सामान्य जिंदगी जीना संभव है? बता रहे हैं डॉक्टर
एक टेस्टिकल होने पर इलाज की जरूरत क्यों पड़ती है?
फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या
अगर कोई शिशु एक ही टेस्टिकल के साथ पैदा होता है, तो उन्हें डॉक्टर की जांच की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से संबंध रखता है। असल में, जिन पुरुषों के पास एक ही टेस्टिकल होता है, भविष्य में उनमें स्पर्म प्रोडक्शन की कमी हो सकती है।
टेस्टिकुलर कैंसर का जोखिम
जिन पुरुषों के पास एक ही टेस्टिकल होता है, उन्हें अपनी स्थिति को जरा भी हल्के नहीं लेना चाहिए। इस तरह की कंडीशन में पुरुषों को टेस्टिकुलर कैंसर का रिस्क अधिक बढ़ जाता है।
बॉडी इमेज पर असर
अगर कोई एक ही टेस्टिकल के साथ जन्म लेता है या भविष्य में किसी कारणवश एक टेस्टिकल रिमूव किया जाता है, तो इस स्थिति में पुरुषों में अपनी बॉडी इमेज को लेकर हीन भावना आ जाती है। इसके पीछे एक कारण इसे भी माना जाता है कि जब एक टेस्टिकल होता है, तो पुरुषों में सेक्सुअल डिजायर कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे, जानें क्यों जरूरी माना जाता है ये टेस्ट
एक टेस्टिकल के साथ जन्मे शिशु का ट्रीटमेंट
आमतौर पर ऐसा बहुत कम मामलों में ही देखा जाता है कि कोई शिशु सिर्फ एक टेस्टिकल के साथ जन्मा है। कई बार ऐसा होता है कि प्रीमैच्योर जन्म होने की वजह से एक या दोनों टेस्टिकल पेट से अंडकोश में नहीं आ पाते हैं। वास्तव में, ये टेस्टिकल अपनी सामान्य स्थिति में नहीं होते हैं। हालांकि, जन्म के बाद 6 महीने के भीतर स्थिति अपने आप नॉर्मल हो जाती है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो डॉक्टर सर्जिकल प्रक्रिया की मदद लेते हैं। अगर समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो भविष्य में इनफर्टिलिटी और कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है, इसका जिक्र इस लेख में हमने पहले भी किया है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के अंडकोष (टेस्टिस) में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, यूरोलॉजिस्ट से जानें कैसे करें इसका इलाज
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि एक टेस्टिकल के साथ पैदा होना सामान्य नहीं होता है। इस तरह की स्थिति को कभी भी हल्के नहीं लिया जाना है। जन्म से ही इस तरह की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं और शिशु का इलाज करवाना आवश्यक होता है।
All Image Credit: Freepik
     
    
नोटः यह लेख सिर्फ इंफॅार्मेशन के नजरिए से लिखा गया है। अगर अंडकोष से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें।
FAQ
- अगर मेरा एक अंडकोष है तो क्या मुझे बच्चा हो सकता है?हां, एक स्वस्थ अंडकोष की मदद से भी पुरुष बच्चा पैदा करने में सक्षम होता है। इसकी वजह की बात करें, तो एक हेल्दी टेस्टिकल के जरिए भी स्पर्म और हार्मोन बैलेंस रह सकते हैं।
- यदि एक अंडकोष दूसरे से बड़ा हो तो क्या होता है?अगर एक अंडकोष दूसरे से थोड़ा बड़ा है, तो यह सामान्य होता है। वैसे भी दोनों अंडकोष का आकार समान नहीं होता है। हां, अगर आपको अंडकोष में अचाकन किसी तरह के बदलाव दिखें, दर्द हो, गांठ महसूस हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं।
- यदि एक अंडकोष निकाल दिया जाए तो क्या होता है?एक अंडकोष निकाल दिया जाए, तो भी दूसरा अंडकोष अपनी जगह पर मौजूद होता है। अगर वह स्वस्थ है, तो रिप्रोडक्शन से जुड़ी किसी तरह की परेशानी होती है। ऐसे में व्यक्ति को संपूर्ण इरेक्शन होता है और वह यौन संबंध बनाने में भी सक्षम होता है। अगर किसी वजह से बचे हुए अंडकोष में दिक्कत हो, तो इनफर्टिलिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version
- Sep 15, 2025 19:34 IST Modified By : मीरा टैगोर
- Sep 15, 2025 19:34 IST Modified By : मीरा टैगोर
- Sep 15, 2025 19:34 IST Published By : मीरा टैगोर