Benefits of Hot Chocolate: सर्दियों में गरमा गरम चीजें खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में चाय-कॉफी हर किसी को पसंद आते हैं। कुछ लोग सर्दियों में हॉट चॉकलेट पीना भी पसंद करते हैं। खासकर बच्चों को हॉट चॉकलेट पीना काफी पसंद होता है। डार्क चॉकलेट से तैयार किया गया यह ड्रिंक आजकल हर कैफे में मिल जाता है। इसे बनाने के लिए दूध में कोकोआ पाउडर और डार्क चॉकलेट डालकर पकाया जाता है। फिर स्वादानुसार दूसरी चीजें एड करके इसे गरमा गरम सर्व किया जाता है। कुछ लोगों को डार्क चॉकलेट इतना पसंद होता है कि वो रोज हॉट चॉकलेट पीते हैं। लेकिन क्या रोज हॉट चॉकलेट पीना सेहत के लिए सेफ होता है? क्या इसे रोज पीने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटिशियन कामिनी कुमारी से। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इन सभी प्रश्नों के जवाब।

क्या रोज हॉट चॉकलेट पीना सही होता है? Is It Good To Consume Hot Chocolate Everyday
डायटिशियन कामिनी कुमारी कहती हैं रोज हॉट चॉकलेट पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि अगर आप रोज इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्म और गाढ़ा होने के कारण यह हार्ट हेल्थ को नुकसान कर सकता है। इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है। अगर रोज सेवन किया जाए तो वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए इसे आप सप्ताह में एक से दो बार पी सकते हैं। इसे स्वाद के लिए कभी-कभार पिया जा सकता है। लेकिन अगर इसकी आदत बन जाती है, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को बैलेंस रखने के लिए पिएं आयुर्वेदिक हॉट चॉकलेट ड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे
हॉट चॉकलेट रोज पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? Harmful Effects of Consuming Hot Chocolate Everyday
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोज हॉट चॉकलेट पीते हैं, तो इससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं-
वजन बढ़ सकता है- Increase Weight
हॉट चॉकलेट में डार्क चॉकलेट, दूध, कॉफी और कोकोआ पाउडर जैसी कई चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। इस कारण हॉट चॉकलेट में कैलोरी ज्यादा होती है। अगर रोज हॉट चॉकलेट पी जाए तो इससे वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। क्योंकि एक कप हॉट चॉकलेट में काफी ज्यादा कैलोरी होती है।
ब्लड शुगर इंबैलेंस होना- Imbalance Blood Sugar
हॉट चॉकलेट में मिठास लाने के लिए शुगर भी इस्तेमाल की जाती है। जिन लोगों को इंसुलिन रेजिस्टेंस या डायबिटीज जैसी समस्याएं रहती हैं, उन्हें ब्लड शुगर इंबैलेंस की समस्या हो सकती है। इसलिए डायबिटीज में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन रोज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Know Your Plate: बच्चों से लेकर बड़ो तक की पसंदीदा ड्रिंक है वेगन हॉट चॉकलेट, जानें इससे मिलने वाली कैलोरीज
हाई कैफीन से नुकसान होना- High Caffeine Content
हॉट चॉकलेट में कैफीन कंटेंट ज्यादा होता है। अगर रोज इसका सेवन किया जाए, तो इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को नुकसान हो सकता है। हाई कैफीन इनटेक करने से दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके कारण स्लीप साइकिल भी डिस्टर्ब हो सकती है।
डाइजेशन खराब होना- Bad For Digestion
अगर आप रोज हॉट चॉकलेट पीते हैं तो इससे डाइजेशन भी खराब हो सकता है। हाई कैलोरी और हाई कैफीन कंटेंट होने के कारण इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण एसिडिटी, कब्ज, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लेख में हमने जाना हॉट चॉकलेट रोज पीना क्यों फायदेमंद नहीं है। साथ ही, अगर इसका सेवन रोज किया जाए तो इससे सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।