Banana Benefits In Loose Motion In Hindi: खराब खानपान के कारण हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। इससे हमें डायरिया (दस्त) की समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ भी पचना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए हल्का खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, डाइट में ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं जिनसे इस समस्या से राहत मिल सके। दस्त से राहत पाने के लिए कुछ लोग घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं। ऐसे में कई लोग चाय में पानी मिलाकर पीते हैं, तो कुछ केले का सेवन करते हैं। लेकिन क्या ऐसे में केले का सेवन करना सच में फायदेमंद होता है। क्या इससे दस्त से राहत पाने में मदद मिलती है। इस बारे में हमें जानकारी दी बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस ने। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से समझें इन प्रश्नों के उत्तर।
क्या दस्त की समस्या में केला खाना फायदेमंद होता है? Is Banana Good For Diarrhea
एक्सपर्ट के मुताबिक दस्त की समस्या में केला खाना फायदेमंद है। यह पुराने समय से अपनाया जा रहा नुस्खा है, जो सच में काम करता है। इसके सेवन से दस्त कंट्रोल हो जाते हैं। साथ ही, पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। केले में मौजूद न्यूट्रिएंट्स गट को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- डायरिया (दस्त) होने पर इन 5 फूड्स का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत
दस्त की समस्या में केला खाना क्यों फायदेमंद है? Why Banana Beneficial For Diarrhea
पोटेशियम से भरपूर- Full of Potassium
केले में सेल्युलोज और हेमिकेल्युलोज जैसे फाइबर पाए जाते हैं। जो मल त्याग को नियमित बनाकर पाचन तंत्र को आसान बनाता है। इसमें पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है, जो पानी को सोखकर दस्त रोकने में मदद करता है।
मलत्याग निंयत्रित होता है- Control Motion
यह पाचन क्रिया को नॉर्मल करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, केले के प्राकृतिक गुण जैसे शुगर और सोडियम का कॉम्बिनेशन दस्त को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह पेट में नमक और पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे मलत्याग निंयत्रित होता है।
इसे भी पढ़ें- Diarrhea Diet: डायरिया (दस्त) में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें पूरा प्लान
डिहाइड्रेशन कंट्रोल करता है- Control Dehydration
दस्त के दौरान शरीर से बहुत ज्यादा पानी बाहर आ जाता है। इसके कारण हमारा शरीर भी डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में केले के सेवन से बॉडी को हाइड्रेशन मिलती है। यह बॉडी में वाटर कंटेंट मैनेज करने में मदद करता है।
कमजोरी दूर होती है- Control Weakness
दस्त की समस्या में शरीर में कमजोरी भी बहुत ज्यादा आ जाती है। ऐसे में केले का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद कर सकते हैं।
दस्त रोकने के लिए केले का सेवन कैसे करना चाहिए
आप केला का साधारण रूप से भी सेवन कर सकते हैं। यह पेट को ठंडक देने और रिलैक्स रखने में मदद करेगा। इसके अलावा, आप इसे दही में मिलाकर भी ले सकते हैं। केले और दही की स्मूदी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। दस्त की समस्या में आप एक से दो केले खा सकते हैं।
लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।