Doctor Verified

कंधे के दर्द का कारण बन सकता है कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस, जानें कैसे शुरू होती है यह समस्या

कंधे में दर्द कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस का कारण हो सकता है। आगे जानते हैं कि कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस क्या होता है और इसकी शुरुआत कैसे होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधे के दर्द का कारण बन सकता है कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस, जानें कैसे शुरू होती है यह समस्या


What Is Calcific Tendinitis In Hindi:   कंधे को हिलाने में दर्द होने से व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो सकती है। हाथों से होने वाले अधिकतर कामों में व्यक्ति को कंधे से मूवमेंट करना पड़ता है। लेकिन, जब कंधे की हड्डी और मांसपेशियों में कैल्शियम जमा होने लगता है, तो ऐसे में व्यक्ति को दर्द होने लगता है। वैसे तो, यह समस्या शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। लेकिन, यह कंधों में देखने को मिलती है। विशेष रुप से रोटेटर कफ में कैल्शियम जमा हो सकता है, रोटेटर कफ में कई मांसपेशियों और टेंडन होते हैं। टेंडन एक पट्टे की तरह होता है जो हड्डियों को मांसपेशियों से जोड़ता है। यह कंधे और बाह के ऊपरी हिस्से को मजबूती प्रदान करता है। फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर प्रमोद भोर के अनुसार बढ़ती उम्र, टेंडन में किसी तरह की चोट लगने, आनुवांशिक कारण व डायबिटीज आदि कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। 

कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस किस तरह शुरू होता है? - How Calcific tendonitis Occurs In Hindi 

कंधे के कैल्सिफिक टेंडिनाइटिस को एन्थेसोपैथी के रूप में भी जाना है। इस समस्या में रोटेटर कफ टेंडन में कैल्शियम फॉस्फेट क्रिस्टल के जमाव होता है। यह आमतौर पर 30 से 50 वर्ष की आयु के लोगों में होता है। इस समस्या का सीधा संबंध रोटेटर में कैल्शियम जमा होने से होता है। कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस में कैल्शियम रक्त के माध्यम से शरीर के जोड़ों में इकट्ठा होने लगता है। कैल्शियम से कंधे में इंफ्लेमेशन और दर्द होता है और व्यक्ति को मूवमेंट में पेरशानी होती है। 

calcific tendonitis in hindi

कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Calcific tendonitis In Hindi

कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस के मुख्य कारणों पर अभी रिसर्च कार्य चल रहा है। वैसे, इसे कैल्शियम से जुड़कर देखा जाता है। डॉक्टर के अनुसार कुछ लोगों को कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस होने का जोखिम अधिक होता है। वैसे, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस होने की संभावना अधिक होती है। इस समस्या के कुछ मुख्य कारक हो सकते हैं, जिनको आगे बताया गया है। 

  • टेंडन में किसी तरह की चोट लगना 
  • व्यक्ति को आनुवांशिकी समस्या होना 
  • व्यक्ति की बढ़ती उम्र
  • कंधे की कोशिकाओं के निर्माण में असमानताएं होना 
  • सूजन होना 
  • डायबिटीज आदि। 

कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस के लक्षण क्या हैं? - Symptoms Of Calcific tendonitis In Hindi

कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस में व्यकित को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आगे जानते हैं, इस दौरान महसूस होने वाले कुछ लक्षण।

  • कंधे में अचानक दर्द और अकड़न होगा 
  • गंभीर दर्द की वजह से व्यक्ति को सोने में दर्द 
  • कंधे को हिलाने में तेज दर्द महसूस होना 
  • मूवमेंट पूरी तरह से न होना 
  • कंधे के जोड़ में सूजन, आदि। 

इसे भी पढ़ें: जोड़ों और हड्डियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण

कैल्सिफिक टेंडोनाइटिस होने पर आपको कंधे में तेज दर्द हो सकता है। यह समय के साथ बढ़ सकता है। इस रोग का इलाज दवाओं और थेरेपी की माध्यम से किया जा सकता है। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर सर्जरी का सुझाव दे सकते हैं। 

Read Next

High Cholesterol: 40 की उम्र के बाद बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो इसे कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer