बच्चों का पाचन कमजोर होता है इसलिए उन्हें उल्टी-दस्त, अपच आदि पेट संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं। डिहाइड्रेशन और कई अन्य कारणों से भी बच्चों को दस्त की समस्या हो सकती है। दस्त होने पर बच्चों के खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान बच्चों को ऐसे फूड्स खिलाने की सलाह दी जाती है जो हल्के और पचने में आसान होते हैं, क्योंकि इस दौरान भारी फूड्स के सेवन से उनकी समस्या बढ़ सकती है। बच्चों को दस्त होने पर क्या खिलाएं इसको लेकर पेरेंट्स काफी परेशान रहते हैं। ऐसे कई फूड्स हैं जिनका सेवन बच्चों के लिए काफी सुरक्षित है और दस्त से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो दस्त की समस्या में बच्चों के लिए (Foods To Give Children in Loose Motion In Hindi) काफी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
बच्चों को दस्त होने पर खिलाएं ये 5 फूड्स (Foods To Give Children in Loose Motion)
1. खिचड़ी
दस्त होने पर डॉक्टर्स जिस फूड का सबसे अधिक सेवन करने की सलाह देते हैं वह है मूंग दाल की खिचड़ी। मूंगदाल फाइबर से भरपूर होती है, साथ ही इसमें पेट के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। वहीं चावलों में कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं जो पचने में बहुत हल्के होते हैं। मूंगदाल खिचड़ी में हींग डालकर बच्चों को खिलाने से पाचन को बेहतर बनाने और दस्त से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं हरी सब्जियां, जानें किस उम्र से शुरू कर सकते हैं खिलाना
2. सब्जियां उबालकर खिलाएं
सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जिससे यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। दस्त होने पर उबली हुई सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह पचने में आसान होती हैं और आंत में सूजन और गैस को ट्रिगर नहीं करती हैं। आप बच्चों को हरी मटर, आलू, गाजर जैसी सब्जियां उबालकर दे सकते हैं। साथ ही बच्चों को सब्जियों का सूप भी पिला सकते हैं। इससे दस्त की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी।
3. केला खिलाएं
दस्त की समस्या में केला खाना बहुत फायदेमंद होता है। स्वादिष्ट होने के कारण बच्चे भी इसे आसानी से खा लेते हैं। फाइबर से भरपूर केला पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही मल को सख्त करने में मदद करता है। साथ ही केला शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
4. प्रोबायोटिक्स खिलाएं
बच्चों को दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स खिलाएं। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यह एक रामबाण उपाय है। बच्चे को दस्त होने पर आपको उन्हें प्रोबायोटिक्स जरूर खिलाने चाहिए।
ये भी देखें:
5. तरल पदार्थ अधिक पिलाएं
बच्चों में दस्त के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसलिए आपको बच्चे को पानी अधिक पिलाना चाहिए साथ ही अन्य तरल पदार्थ भी पिलाने चाहिए। आप बच्चों को नींबू पानी भी पिला सकते हैं। नींबू पैथोजन को नष्ट करने में मदद करता है, जो दस्त का कारण बनते हैं। आप बच्चे को दस्त से छुटकारा दिलाने के लिए नींबू पानी में एक चुटकी काला नमक और शहद मिलाकर दे सकते हैं।
इसे भी पढें: शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 चीजें
दस्त होने पर बच्चों को उपरोक्त फूड्स खिलाने से दस्त से जल्द राहत पाने में मदद मिल सकती है। अगर आपके बच्चे की समस्या गंभीर है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
All Image Source: Freepik.com