दालचीनी-लहसुन की चाय पीने से सेहत को मिलेते हैं ढेर सारे फायदे, जानें बनाने का तरीका

Garlic-Cinnamon Tea: लहसुन-दालचीनी की चाय पीने से डायबिटीज से लेकर वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है, जानें इसे बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
दालचीनी-लहसुन की चाय पीने से सेहत को मिलेते हैं ढेर सारे फायदे, जानें बनाने का तरीका

Garlic Cinnamon Tea Benefits: लहसुन और दालचीनी की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। लहसुन और दालचीनी में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही औषधि के रूप में किया जा रहा है। लहसुन में मौजूद विटामिन सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में आयरन का अवशोषण करने और रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं दालचीनी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डायबिटीज से लेकर इन्फेक्शन की समस्या तक फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं लहसुन-दालचीनी की चाय के फायदे और बनाने का तरीका।

लहसुन-दालचीनी की चाय के फायदे (Garlic Cinnamon Tea Benefits in Hindi) 

सर्दी-जुकाम या इन्फेक्शन होने पर अक्सर लोग औषधीय गुणों से भरपूर मसालों से बनी चाय या काढ़ा पीते हैं। लहसुन और दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मसाले माने जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर का वजन संतुलित रहता है और कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। लहसुन-दालचीनी की चाय पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

Garlic Cinnamon Tea Benefits

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी पिएं जीरा, मेथी और सौंफ से बनी ये हर्बल चाय, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

1. लहसुन-दालचीनी की चाय पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें अमीनो एसिड होमोसिस्टीन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है।

2. खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल में खराबी के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना लहसुन-दालचीनी की चाय पीना फायदेमंद होता है।

3. वजन कम करने के लिए सुबह के समय लहसुन-दालचीनी की चाय पीना चाहिए। इसमें मौजूद गुण वजन नियंत्रित करने में फायदेमंद होते हैं।

4. सर्दी-जुकाम, एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या में लहसुन-दालचीनी की चाय पीना फायदेमंद होता है। लहसुन में मौजूद विटामिन सी इन्फेक्शन से लड़ने में फायदेमंद है।

5. दालचीनी में मौजूद पॉलिफीनॉल एंटीऑक्सीडेंट और लहसुन के गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसलिए लहसुन-दालचीनी की चाय पीने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

6. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पाचन में सुधार करने के लिए दालचीनी-लहसुन की चाय पीना फायदेमंद होता है।

7. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दालचीनी और लहसुन की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है।

लहसुन-दालचीनी की चाय बनाने का तरीका (How To Make Garlic Cinnamon Tea?)

लहसुन-दालचीनी की चाय बनाने के लिए आप इस तरीके को अपना सकते हैं-

  • सबसे पहले लहसुन की दो कलियां लें और उन्हें छीलकर पीस लें।
  • अब इसे एक गिलास पानी में डालकर उबालने के लिए गैस पर रखें।
  • अब इसमें दालचीनी का एक टुकड़ा डालें।
  • आप दालचीनी के टुकड़े की जगह पर इसका पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे अच्छी तरह से उबालें और छानकर हल्का गर्म रहने पर चाय की तरह पिएं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन-दालचीनी की चाय बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। किसी भी बीमारी या समस्या में दालचीनी-लहसुन की चाय पीने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं आम? जानें ये सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक

Disclaimer