
गर्मियों का मौसम बहुत कम लोगों को पसंद आता है। इस मौसम में पसीने और तेज धूप की वजह से शरीर को कई तरह की प्रॉब्लम होती हैं। लेकिन कुछ लोग बेसब्री से गर्मियों के मौसम का इंतजार सिर्फ इसलिए करते हैं, ताकि आम का लुत्फ उठा सकें। मीठे, रसीले आमों का स्वाद चखने की बेचैनी अक्सर लोगों में देखी जाती है। आम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम , एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है।
गर्मियों के मौसम में कुछ लोग आम की आइसक्रीम, लस्सी, फालूदा या मिठाई बनाकर खाते हैं। जबकि कुछ आम का मजा सीधा ही लेते हैं। ज्यादातर भारतीय घरों में आम का सेवन डिजर्ट के तौर पर किया जाता है। लंच या डिनर के तुरंत बाद आम खाना लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या खाना खाने के बाद आम खाना सेहत के लिए सही है?
इसे भी पढ़ेंः बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल से जानें 4 बेस्ट फूड्स
खाने के तुरंत बाद आम खाना सही है?
- न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट सिमरत कथूरिया का कहना है कि खाने के तुरंत बाद किसी भी मीठे फल का सेवन करने से यह पाचन क्रिया को खराब कर सकता है, जिससे पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में लोग खाने के तुरंत बाद आम या कोई भी मीठा फल खाते थे। उस समय की फिजिकल एक्टिविटी आज के समय से काफी अलग थी।
- डाइट एक्सपर्ट का कहना है कि आम समेत सभी मीठे फलों में शुगर की मात्रा कार्ब्स और प्रोटीन के साथ मिल जाती है, जिससे शरीर को एक साथ बहुत सारी कैलोरीज मिल जाती हैं। इसकी वजह से पेट पर बुरा इफेक्ट पड़ सकता है।
- कुछ मामलों में खाने के तुरंत बाद मीठे फल खाने से पेट में दर्द, बेचैनी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
View this post on Instagram
आम खाने का सही समय क्या है? (What is the right time to eat mango?)
- आम में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानें माने जाते हैं है।
- आप आम का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट या मिड लंच में कर सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
- जो लोग वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, वो भी लंच और ब्रेकफास्ट में आम का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Matki Dal: क्या है मटकी दाल?, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
- आम खाने का सही तरीका क्या है? (what is the right way to eat mango)
- आम का सेवन करने से 4 से 5 घंटे पहले इसे पानी में भिगोना चाहिए। पानी में भिगोने से आम के अंदर की गर्मी निकल जाती है और यह पेट के लिए फायदेमंद रहता है।
- अगर आप एक बार में 2 से 3 आमों का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो इसके साथ दूध जरूर पिएं।
- ये बात बहुत कम लोगों को पता होती है कि आम की तासीर गर्म होती है, अगर एक साथ ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
