क्या टमाटर खाने से गैस बनती है? जानें इससे होने वाले नुकसान

टमाटर के सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। हालांकि, इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टमाटर खाने से गैस बनती है? जानें इससे होने वाले नुकसान


टमाटर के बिना कई डिशेज का स्वाद अधूरा सा रह जाता है। हमारे घर में कई ऐसे डिशेज बनाए जाते हैं, जिनमें टमाटर का इस्तेमाल होता है। इसके इस्तेमाल से स्वाद बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी हेल्दी होता है। टमाटर में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स  मौजूद होते हैं, जो स्किन से सेकर शरीर की कई समस्याओं से बचाव करने में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि, इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इन नुकसान में ब्लोटिंग की परेशानी भी शामिल है। जी हां, अगर आप टमाटर का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे गैस, बदहजमी जैसी  परेशानियां बढ़ सकती  हैं। 

क्या टमाटर खाने से होती है गैस की समस्या? (Does raw tomato cause gas problem)

टमाटर में मैलिक एसिड (Malic Acid) और साइट्रिक एसिड (Citric Acid)  होते हैं। शरीर में  मैलिक एसिड और साइट्रिक एसिड का स्तर बढ़ने से गैस की परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा टमाटर खाने से आपको हार्ट बर्न या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। रिसर्च में भी इस बात को साबित किया जा चुका है कि अधिक मात्रा में टमाटर का सेवन करने से पेट से जुड़ी (Is tomato harmful for the gastric) परेशानी हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इससे गैस की परेशानी नहीं होती है। वहीं, अगर आप पहले से पाचन की गड़बड़ी से जूझ रहे हैं, तो टमाटर के खाने से परहेज करें।  

टमाटर के सेवन से होने वाली कुछ अन्य समस्याएं (Other Side Effects of Tomato) 

अधिक मात्रा में टमाटर का सेवन करने से लाइकोपेनोडर्मिया (Lycopenodermia) का खतरा रहता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति के ब्लड में लाइकोपीन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे स्किन की रंगत पर असर  पड़ता है। बता दें कि स्वस्थ शरीर के लिए लाइकोपीन अच्छा माना जाता  है। लेकिन प्रति दिन 75 मिलीग्राम से अधिक लाइकोपीन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

काफी मात्रा में टमाटर का सेवन करने से डायरिया- दस्त की परेशानी हो सकती है। टमाटर में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया हो सकता है, जो डायरिया की परेशानी को बढ़ा सकता है। हालांकि, जिन लोगों को टमाटर से एलर्जी नहीं  है, उन्हें इस तरह की परेशानी नहीं होती है। 

टमाटर के सेवन से जोड़ों में सूजन और दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, टमाटर में सोलनिन नामक एक एल्कलॉइड होता है, जिसके परिणाम स्वरूप शरीर में सूजन की समस्या होने की संभावना बढ़ सकती है।

सीमित मात्रा में टमाटर के सेवन से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। हालांकि, अगर आप अधिक मात्रा में टमाटर का सेवन करते हैं, तो इससे गैस की परेशानी होने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, अगर आपको इससे एलर्जी  की शिकायत है, तो टमाटर के सेवन से बचें।

 

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में जामुन खा सकते हैं? जानें इससे जुड़े फायदे-नुकसान और सावधानियां

Disclaimer