Expert

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल से जानें 4 बेस्ट फूड्स

Foods to control Bad Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए बहुत हानिकारक मानें जाते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट प्रॉब्लम, हाई बीपी समेत कई स्वास्थ समस्याएं हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल से जानें 4 बेस्ट फूड्स

Foods to control Bad Cholesterol: बदलती लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान ने हमें कई तरह की बीमारियां दी हैं। इन्हीं में से एक है शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल के बारे में आपने कई लोगों से सुना होगा। कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह दिखने वाला एक लिसलिसा पदार्थ है जो खून के अंदर पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल का निर्माण लीवर द्वारा किया जाता है और यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है एक हेल्दी और दूसरा बैड। हेल्दी कोलेस्ट्रॉल हार्मोन के उत्पादन के लिए आवश्यक माना जाता है। जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए खाएं ये फूड्स (Foods To Control Bad Cholesterol)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, तो खून की धमनियों में ब्लॉकेज हो जाता है और इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज, योग और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने खाने पीने में छोटा सा बदलाव करके बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करके आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पैकेटबंद मीठी चीजों में होता है आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल, जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

Foods to control Bad Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है लहसुन (Garlic For Cholesterol Control)

  • लहसुन में एलिसीन और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
  • लहसुन में एजोइन, एलीन  और  एन्टी-ऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं जो खून के ट्राइग्लिसराइड को कम करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं, इससे कोलेस्ट्रॉल मैनेज रहता है।

Foods to control Bad Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए खाएं धनिया (Coriander For Cholesterol Control)

  • न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल का कहना है कि धनिया में विटामिन सी, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट, फॉलेट, बीटाकैरोटीन पाया जाता है।
  • धनिया में फैट भी बहुत कम पाया जाता है। अगर रोजाना खाने में धनिया का इस्तेमाल किया जाए तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।
  • धनिया खाने से हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।

Foods to control Bad Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल में खाएं साबुत अनाज (Whole Grains For Cholesterol Control)

  • साबुत अनाज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक साबुत अनाज में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर में रक्त प्रवाह को सही करने में मदद करता है।
  • साबुत अनाज जैसे जौ, ओटमील, ज्वार, ब्राउन राइस, बाजरा आदि कई सारे पोषक तत्वों से युक्त होते हैं।
  • जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्या होती है उन्हें भी साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए मेथी के बीज (Methi Seeds For Cholesterol Control)

  • मेथी के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है।
  • जिन लोगों को पेट में दर्द, कब्ज की समस्या होती है उन्हें भी मेथी के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • एक्सपर्ट का मानना है कि मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इस पानी का सेवन करना चाहिए। जो लोग वजन घटना चाहते हैं वो भी मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः मुझे चाय पीने की लत है, इससे छुटकारा कैसे पाएं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

अगर आपको दिल से संबंधित कोई बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या पेट से संबंधित कोई समस्या है तो डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। ध्यान रहे कि हर इंसान का शरीर अलग होता है इसलिए खाने पीने में बदलाव करने से पहले डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

(All Image Credit- Freepik.com)

 

Read Next

दिल को रखना है बीमारियों से दूर, तो रोज खाएं ये 5 नट्स

Disclaimer