Can mango be eaten in the rainy season: बरसात के मौसम में कई चीजें खाने की मनाही होती है। इस दौरान वातवरण में उमस बढ़ जाती है जिससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसलिए इस दौरान गर्म और ताजा बना हुआ खाना खाने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में ताजा खाना चाहिए, अन्यथा बैक्टीरियल ग्रोथ के कारण ये कई बीमारियों की वजह बन सकता है। इस दौरान कई फल और सब्जियां अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। खासकर जिन सब्जियों और फलों में बीज होते हैं। ये मौसम मैंगो लवर्स को दुविधा में डाल सकता है। इस मौसम में लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि आम का सेवन करना चाहिए या नहीं। इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा से सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
क्या बारिश के मौसम में आम खाना चाहिए? Can mango be eaten in the rainy season
एक्सपर्ट के मुताबिक बारिश के मौसम में आम खा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि आयुर्वेद में आम को भारी माना जाता है। बरसात के मौसम में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर आम को पचने में समय लग सकता है। इसलिए इस मौसम में और अन्य सावधानियों का ध्यान रखकर आम खा सकते हैं। आम को मधुर रस माना जाता है जो वात दोष को संतुलित करने में मदद करता है। इसे उष्ण वीर्य माना जाता है, जिससे बरसात में पाचन स्वस्थ रहता है। अगर इसका सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो इससे पित्त और कफ दोष भी संतुलित होता है।
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में दानों में हो रही है खुजली? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
बारिश के मौसम में आम खाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें? Precautions Should Be Taken While Eating Mango
- आम का सेवन कम मात्रा में करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
- केवल उन्हीं आम का सेवन करें जो पूरी तरह पक चुके हैं। कच्चे आम खाने से पाचन भी खराब हो सकता है और शरीर में दोष असंतुलित हो सकते हैं।
- आम खाने से पहले इन्हें 30 से 40 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। इससे आम में मौजूद गर्मी और केमिकल्स निकल जाते हैं।
- आम रस बनाकर सेवन कर रहे हैं तो इसमें इलायची और घी भी शामिल करें। घी पित्त को शांत करता है और इलायची पाचन स्वस्थ रखता है।
- आम को दूध या किसी भी भारी चीज के साथ न खाएं। क्योंकि इससे शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकते हैं और अपच की समस्या हो सकती है।
- आम का सेवन दिन के दौरान ही करें। क्योंकि इस दौरान पाचन अग्नि तेज होती है और आसानी से पच जाता है। रात के दौरान आम का सेवन न करें क्योंकि इससे सर्दी-खांसी और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में इन 5 तरीकों से खाएं चिया सीड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
एक्सपर्ट टिप
- जिन लोगों को पित्त की समस्या रहती है उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। अगर आपको एसिडिटी, स्किन रैशेज या बॉडी हीट जैसी समस्याएं हैं जो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाएं।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं या आपको डायबिटीज है, ऐसे में अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
- जिन लोगों के शरीर में कफ असंतुलित रहता है, यानी जिन लोगों को सर्दी-खांसी और धीमी पाचन क्रिया जैसी समस्याएं हैं। ऐसे में आपको आम का सेवन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए।
- अगर आपको ब्लोटिंग, स्किन प्रॉब्लम या पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हैं, उन्हें बरसात के मौसम में आम नहीं खाना चाहिए।
निष्कर्ष
बरसात के मौसम में आम का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इस दौरान मात्रा और सावधानियों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों को कोई भी हेल्थ इशु है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
बारिश के मौसम में कौन-सा फल खाना चाहिए?
बरसात के मौसम में आम का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा और साफ-सफाई का ध्यान रखकर करना चाहिए। अगर डायबिटीज या अन्य कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर सेवन करें।क्या बारिश के मौसम में आम खाना अच्छा है?
बारिश के मौसम में आम का सेवन करना फायदेमंद है। इसे उष्ण वीर्य माना जाता है, जिससे बरसात में पाचन स्वस्थ रहता है। अगर इसका सेवन कम मात्रा में किया जाए तो इससे पित्त और कफ दोष भी संतुलित होता है।बरसात के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए?
बरसात के मौसम में तला-भूना और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इस मौसम में ताजा खाना ही फायदेमंद माना जाता है। इस दौरान बीज वाली सब्जियां औरम ठंडे फल नहीं खाने चाहिए। ऐसे में ठंडा और बांसी खाना न खाएं केवल ताजा खाना ही खाएं।