Doctor Verified

क्या शिशुओं को नारियल पानी पिलाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

Coconut Water For Infants: आजकल कई लोग शिशुओं को भी नारियल पानी का सेवन कराते हैं। लेकिन क्या यह सुरक्षित है? आइए लेख में जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शिशुओं को नारियल पानी पिलाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से


Coconut Water Benefits For Infants: जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो शुरुआती छह माह तक उसे केवल मां का दूध दिया जाता है। अगर बच्चा मां का दूध नहीं पीता तो उसे फार्मूला मिल्क दिया जाता है। इसके बाद ही उसे ठोस पदार्थ देने की शुरुआत की जाती है। वहीं बच्चों को तरल पदार्थ देना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, शुरुआती छह माह के दौरान शिशु के दांत नहीं निकले होते हैं, इसलिए उसे तरल पदार्थ जैसे कि जूस, स्मूदी और नारियल पानी ज्यादा दिया जाता है। कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं कि क्या शिशुओं को नारियल पानी देना सही है। अगर हां, तो किस उम्र में बच्चों को नारियल पानी देना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमें बताया दिल्ली स्थिति गर्ग हॉस्पिटल की इंचार्ज और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. सुनीता गर्ग ने। आइए इस लेख के माध्यम से समझें इस विषय के बारे में। 

coconut water

क्या शिशुओं को नारियल पानी पिलाना सही है? Is coconut water safe for infants

शिशुओं को पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा विकल्प है। इसमें सभी आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शिशु को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें लैक्सेटिव नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या दूर रखने में मदद कर सकता है।

शिशुओं को नारियल पानी कब से देना चाहिए? When To Give Coconut Water To Infants

अगर शिशु की उम्र 6 माह से अधिक है, तो उसकी डाइट में नारियल पानी शामिल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि आप शिशु को बहुत ज्यादा ठंडा नारियल पानी न दें। बच्चे को कभी-कभी थोड़े नारियल पानी का सेवन कराएं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए कोशिश करें कि आप रात के दौरान बच्चे को नारियल पानी न दें। 

शिशुओं और बच्चों को कितना नारियल पानी देना चाहिए? How much coconut water should give to babies

अगर बच्चे की उम्र 6 से 8 माह के बीच है, तो आप उसे कुछ चम्मच नारियल पानी रोज दे सकते हैं। वहीं अगर बच्चे की उम्र 2-3 साल तक है, तो उसे 200 ml तक नारियल पानी दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- रोज नारियल पानी पीने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

शिशुओं के लिए नारियल पानी के फायदे- Coconut Water Benefits For Babies  

पेट में कीड़े होने के बचाए

छोटे बच्चों में पेट में कीड़े होने की समस्या बहुत आम है। ऐसे में नारियल पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर बच्चे के पेट में कीड़े हैं, उसे रोज नारियल पानी दिया जा सकता है। 

बॉडी हाइड्रेटेड रखे

नारियल पानी में सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। यह तत्व शरीर को हाइड्रेट रखने और पानी की कमी पूरी करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से बच्चों के शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़े- किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? जानें इसके नुकसान

पाचन स्वस्थ रखने में मदद करे

शिशुओं को पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा होती हैं। बच्चों में अक्सर कब्ज, पेट में दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। इन परेशानियों को नारियल पानी के सेवन से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद लैक्सेटिव कंपाउंड पेट साफ रखने में मदद करता है। साथ ही बार-बार होने वाले एसिड रिफ्लक्स कम करने में भी मदद कर सकता है।

Read Next

क्या कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से बच्चे की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer