Expert

क्या नारियल का तेल डायबिटीज के लिए अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट से

Is Coconut Oil Good for Diabetes :  क्या नारियल का तेल डायबिटीज की बीमारी में मदद कर सकता है? आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नारियल का तेल डायबिटीज के लिए अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट से


Is Coconut Oil Good for Diabetes : नारियल का तेल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। ये तेल सेहत के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी साबित होता है। आपने नारियल तेल को खाने और लगाने दोनों से होने वाले फायदों के बारे में सुना होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि कई लोग नारियल तेल को डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद मानते हैं? हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाने के लिए हमने डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से बात की है। आइए जानते हैं कि नारियल का तेल डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है या नहीं?

नारियल तेल डायबिटीज के लिए फायदेमंद है या नहीं?- Is Coconut Oil Good for Diabetes or Not

coconut oil for diabetes

बता दें कि न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के हिसाब से डायबिटीज में नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है या नहीं, यह बहस का विषय है। आइए इसके फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जान लेते हैं।  

नारियल तेल के फायदे- Benefits of Coconut Oil

  • मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी): बता दें कि नारियल के तेल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो शरीर में आसानी से अब्सॉर्ब हो सकते हैं और एनर्जी के अच्छे सोर्स होते हैं। साथ ही, एमसीटी इंसुलिन संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है।
  • सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) : नारियल तेल सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। इससे एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- दांतों पर नारियल तेल रगड़ने से मुंह की कई परेशानियों से मिलता है छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें फायदे

नारियल तेल के नुकसान- Disadvantages of Coconut Oil

  • हाई कैलोरी काउंट : बता दें कि नारियल तेल में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे वजन बढ़ सकता है और इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) खराब हो सकता है। यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। 
  • ब्लड शुगर कंट्रोल पर पड़ता है बुरा असर : कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नारियल के तेल में पाए जाने वाले सैचुरेटेड फैट का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज से ग्रस्त लोगों में ब्लड शुगर कंट्रोल की स्थिति खराब हो सकती है।

नारियल तेल का सेवन करें या नहीं?- Consume Coconut Oil or Not

इस सवाल का जवाब देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने बताया कि अगर आपको डायबिटीज है, तो नारियल के तेल का सेवन भूल से भी ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। अगर आप थोड़ी मात्रा (लगभग 1-2 चम्मच प्रति दिन) में नारियल के तेल का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इससे ज्यादा मात्रा में नारियल तेल का सेवन करने से शरीर पर बुरा असर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ड्राई स्कैल्प से बचाव के लिए जावेद हबीब ने बताया ग्लिसरीन और नारियल तेल का बेहतरीन नुस्खा

अगर आपको नारियल का तेल खाने पर किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट को जरूर दिखाएं। अगर आप डायबिटीज का सामना कर रहे हैं, तो डेली डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले आपको एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए। कई बार नारियल तेल जैसी हेल्दी लगने वाली चीज भी आपकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आप किसी डाइटिशियन या न्यूट्रिशनिस्ट से अपनी डेली डाइट का चार्ट तैयार करवा सकते हैं। कुल मिलाकर, डायबिटीज का सामना कर रहे लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के नारियल तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Read Next

स्किन की कई समस्याओं को दूर करते हैं खसखस के बीज, जानें फायदे और प्रयोग का तरीका

Disclaimer