Expert

ड्राई स्कैल्प से बचाव के लिए जावेद हबीब ने बताया ग्लिसरीन और नारियल तेल का बेहतरीन नुस्खा

सर्दियों में स्कैल्प ड्राई होने की समस्या से बचाव के लिए आप हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताएं ग्लिसरीन और नारियल तेल के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ड्राई स्कैल्प से बचाव के लिए जावेद हबीब ने बताया ग्लिसरीन और नारियल तेल का बेहतरीन नुस्खा

मौसम में बदलाव के साथ बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। खासकर, ठंड के मौसम में लोग नहाने और बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जिस कारण स्कैल्प में ड्राईनेस और डैंड्रफ होना आम हो जाता है। ड्राई स्कैलप के कारण, बालों में खुजली और हेयर फॉल की समस्या होना आम है। लेकिन अपने टूटते और गिरते बाल देखना कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे में ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद जबीब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए ग्लिसरीन और नारियल तेल का नुस्खा (Jawed Habib Hair Remedies) इस्तेमाल करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या है ये नुस्खा और स्कैल्प के लिए नारियल तेल और ग्लिसरीन के फायदे-

बालों के लिए ग्लिसरीन और नारियल तेल का उपयोग कैसे करें?

  • 1 चम्मच ग्लिसरीन को 2 चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाएं।
  • अब दोनों सामग्रियों को तब तक मिलाएं जब तक एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
  • इसके बाद बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांट कर स्कैल्प पर यह पेस्ट लगाएं।
  • 30 मिनट तक इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद अपने स्कैल्प को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से अच्छी तरह धो लें।
Glycerine Coconut Oil Mask For Dry Scalp

ड्राई स्कैल्प के लिए ग्लिसरीन और नारियल तेल के फायदे

स्कैल्प के लिए ग्लिसरीन के फायदे

  • ग्लिसरीन वातावरण से स्कैल्प में पानी को एब्जॉर्ब करता है, जो स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
  • ग्लिसरीन में ऐसे गुण होते हैं, जो स्कैल्प के ड्राई होने के कारण होने वाली खुजली को शांत करता है।
  • ग्लिसरीन बालों के हेल्थ को बढ़ावा देता है, जो स्कैल्प को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है।

स्कैल्प के लिए नारियल तेल के फायदे

  • नारियल तेल स्कैल्प को गहराई तक पोषण देता है और नमी को लॉक करने में मदद करता है, जिससे स्कैल्प मॉइश्चराइज होता है।
  • नारियल का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को डैमेज होने से बचाता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
  • इस तेल का इस्तेमाल स्कैल्प पर करने से ये डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या को दूर करने में मदद करता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jawed Habib (@jh_hairexpert)

ग्लिसरीन और नारियल तेल का ये मिश्रण आपके स्कैल्प के ड्राईनेस को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे बालों के टूटने, झड़ने और डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे किसी भी चीज का इस्तेमाल अपने बालों में करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik

Read Next

हेयर मिस्ट क्या है और इसके इस्तेमाल से बालों को क्या फायदे मिलते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer