Doctor Verified

क्या अचानक तापमान में बदलाव सेहत के लिए बुरा है? जानें एक्सपर्ट की राय

सर्दियों का मौसम कई लोगों के लिए घूमने-फिरने का सबसे अच्छा समय होता है। यहां जानिए, क्या अचानक तापमान में बदलाव सेहत के लिए बुरा है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अचानक तापमान में बदलाव सेहत के लिए बुरा है? जानें एक्सपर्ट की राय


सर्दियों में वीकेंड पर पहाड़ों की बर्फीली वादियों में जाना और ठंड का आनंद लेना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन इस मौसम में तापमान में अचानक बदलाव सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ठंडी हवाओं से गर्म कमरे में आना या गर्म जगह से ठंडे मौसम में जाना, हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर दबाव डाल सकता है। अगर आप इस सर्दी में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सही तैयारियों और सावधानियों के साथ आप सर्दियों का मजा ले सकते हैं और तापमान में बदलाव से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। इस लेख में पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) से जानिए, क्या अचानक तापमान में बदलाव सेहत के लिए बुरा है?

क्या अचानक तापमान में बदलाव सेहत के लिए बुरा है? - Is a sudden change in temperature bad for you

डॉक्टर के अनुसार, अचानक तापमान बदलने से हमारा शरीर सामान्य तापमान बनाए रखने में असमर्थ हो जाता है, जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में तापमान का अंतर मैदानी इलाकों से ज्यादा होता है और इस बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसके अलावा, त्वचा में रूखापन, सांस लेने में दिक्कत और हृदय से जुड़ी समस्याएं भी अचानक तापमान के उतार-चढ़ाव से बढ़ सकती हैं। ठंड में सही कपड़ों का चयन, नियमित रूप से हाइड्रेट रहना और खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। तापमान में अचानक बदलाव से शरीर को एडजस्ट करने में मुश्किल होती है, यह बदलाव शरीर के तापमान को स्थिर रखने वाले थर्मोरेगुलेशन सिस्टम पर दबाव डालता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बलगम वाली खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

weather change tips

तापमान में बदलाव से कैसे बचें?

  • तापमान में बदलाव से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। जब हम अचानक ठंडे से गर्म या गर्म से ठंडे माहौल में जाते हैं, तो शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता।
  • ठंड में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और गर्मी में हल्के और सूती कपड़ों का उपयोग करें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। ठंड में गुनगुना पानी और गर्मी में ठंडा पानी पिएं। इसके अलावा आप सर्दियों में हर्बल चाय भी पी सकते हैं इससे इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
  • योग और एक्सरसाइज शरीर को तापमान बदलने के प्रभाव से लड़ने में मदद करती है। नियमित योग और मेडिटेशन से शरीर और मन का संतुलन बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: ध्यान लगाने से दूर होता है स्ट्रेस, जानें मेडिटेशन करने से कैसे बेहतर होती है मेंटल हेल्थ?

तापमान बदलने की समस्याओं से बचने के लिए क्या खाएं?

हेल्दी खानपान शरीर को तापमान में बदलाव से बचाने में मदद करता है। सर्दी में अदरक, तुलसी और हल्दी का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करता है। ड्राई फ्रूट्स, हॉट सूप, गर्म हर्बल चाय और सीजनल फलों का सेवन करें।

निष्कर्ष

तापमान में अचानक बदलाव शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है लेकिन सही देखभाल और डॉक्टर की सलाह से इससे बचा जा सकता है। घर से बाहर निकलते समय मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, संतुलित खानपान और हाइड्रेशन बनाए रखें। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

शरीर के अलग-अलग हिस्सों के दर्द से राहत के लिए दबाएं कान के ये प्रेशर पॉइंट्स, मिलेगा आराम

Disclaimer