कोलन इंफेक्शन का शिकार इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन, जानें क्या है कोलन इंफेक्शन और इसके लक्षण

इरफान खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलन इंफेक्शन का शिकार इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन, जानें क्या है कोलन इंफेक्शन और इसके लक्षण


Irrfan Khan Dies In Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक और फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके इरफान खान (irrfan khan Dies in hospital) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके सभी फैंस चौंक गए हैं। इरफान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, इरफान को कोलन संक्रमण (colon infection) की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल इरफान को पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद इंफेक्शन की बात सामने आई थी। कोलन इंफेक्शन एक प्रकार का पाचन रोग है। इरफान करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

irrfan

इरफान के साथ मौजूद उनका परिवार

अस्पताल में भर्ती इरफान की फिलहाल डॉक्टर देखरेख कर रहे थे। इरफान के साथ उनकी पत्नी सुतापा सिकंदर और दोनों बेटे बाब‍िल और अयान भी मौजूद थे। बता दें कि बीते शन‍िवार को इरफान की मां सईदा बेगम का निधन हुआ था। इरफान ने आखिरी बार अपनी मां को वीडियो कॉल के जर‍िए ही देखा था।

इसे भी पढे़ंः इरफान खान ने नई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' से पहले जारी किया इमोशनल ऑडियो मैसेज, दिखा कैंसर का दर्द

ट्यूमर से पीड़ित थे इरफान 

गौरतलब है कि मार्च 2018 में इरफान ने ट्वीट कर इस ट्यूमर से जुड़ी जानकारी शेयर की थी। उन्होंने अपने फैंस को हैरानी में डालते हुए अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने उस दौरान ट्वीट कर कहा था कि जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी जिंदगी के बीते कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी है लेकिन आस-पास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने उनमें एक नई उम्मीद जगाई है।

irrfankhan

सितंबर में लौटे थे भारत 

लंबे वक्त तक इस बीमारी से जूझने के बाद इरफान पिछले साल सितंबर 2019 में लंदन से भारत लौटे थे। एयरपोर्ट पर इरफान को व्हीलचेयर पर बैठे हुए देखा गया था। हालांकि भारत वापस लौटने के बाद इरफान ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूट‍िंग पूरी की। बीमारी से उबरने के बाद ये उनकी पहली फिल्म थी लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

इसे भी पढे़ंः जानें, इरफान खान को हुए न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में पूरी जानकारी

क्या है कोलन संक्रमण

वायरस और बैक्टीरिया कोलन संक्रमण का कारण बन सकते हैं। कोलन संक्रमण के पीछे अधिकांश खाद्य जनित बीमारियां या फूड पॉइज़निंग प्रमुख कारण होते हैं। खाद्य जनित संक्रमण के सामान्य जीवाणु कारणों में शिगेला, ई कोली, साल्मोनेला और कैम्पिलोबैक्टर शामिल हैं। इन संक्रमणों से खूनी दस्त हो सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप कोई भी व्यक्ति डिहाईड्रेशन का शिकार हो सकता है। 

कोलन संक्रमण के लक्षण

  • दस्त या फिर खून के साथ दस्त होना। 
  • पेट में दर्द और ऐंठन।
  • बुखार।
  • मल त्याग करने जैसा महसूस होना।
  • जी मिचलाना।
  • सूजन।
  • वजन घटना।
  • थकान।

Read More Articles On Health News in Hindi

Read Next

कोरोना वायरस को ठीक करने के लिए एल्कोहल पीने से ईरान में 700 से ज्यादा लोगों की मौत, 90 ने गंवाई आंख की रोशनी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version