Expert

पेट से शुरू होती हैं ज्यादातर बीमारियां, हेल्दी गट के लिए अंदरूनी सूजन बढ़ाने वाले इन 5 फूड्स से बनाएं दूरी

Inflammatory Foods To Not Have For A Healthier Gut: यह फूड्स के सेवन से शरीर में सूजन बढ़ सकती हैं। जानते हैं किन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट से शुरू होती हैं ज्यादातर बीमारियां, हेल्दी गट के लिए अंदरूनी सूजन बढ़ाने वाले इन 5 फूड्स से बनाएं दूरी

Inflammatory Foods To Not Have For A Healthier Gut: पेट शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पेट में समस्या होने पर गट पर सीधा असर होता है और पेट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं, जिनके सेवन से शरीर मं अंदरूनी तौर पर सूजन बढ़ती है और गट हेल्थ भी प्रभावित होती है। बहुत से लोग पेट खराब होने पर सीधा दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इन दवाइयों के सेवन के साथ कुछ तरह के फूड्स खाने से भी बचना चाहिए। इन फूड्स के सेवन से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है, हार्ट संबंधी बीमारियों और डायबिटीज का खतरा बढ़ता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले है, जो सूजन को बढ़ाने के साथ शरीर के लिए हानिकारक भी होते हैं। इन फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

चीनी से बने फूड्स

चीनी सबसे अधिक सूजन पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। चीनी से बने पदार्थ जैसे कैंडी, सोडा, प्रसंस्कृत स्नैक्स और मिठाइयां के सेवन से डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोग सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शुगर से बने खाघ पदार्थ खाने से बचें।

कुकिंग ऑयल

खाना पकाने का तेल वनस्पति, कैनोला और सोयाबीन तेल बनने की प्रक्रिया में इनको काफी ज्यादा प्रोस्सेड किया जाता है। इस कारण इनके सेवन से शरीर में सूजन हो सकती है, हृदय रोग, कैंसर और गठिया सहित कई बीमारियों हो सकती हैं। खाना बनाने के लिए जैतून का तेल, एवोकैडो तेल, या नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

processed foods

प्रोस्सेड फूड्स

गट को हेल्दी रखने के लिए प्रोस्सेड फूड्स के खाने से भी बचना चाहिए। बहुत से लोग समोसा, चिप्स, बर्गर और पिज्जा का सेवन करते हैं। इन चीजों को खाने से मोटापा, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता हैं। शरीर में सूजन को कम करने के लिए इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- मानसून में कौन सी सब्जी खाएं और कौन सी नहीं? डॉक्टर से जानें

डेयरी प्रोडक्ट्स

शरीर को सूजन से बचाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से बचें। दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पादों में वसा की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इस कारण शरीर में सूजन पैदा होने के साथ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। सूजन को कम करने के लिए बादाम दूध या नारियल दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।

प्रसंस्कृत मीट

प्रसंस्कृत मीट शरीर के लिए हानिकारक होती है। कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। प्रसंस्कृत मीट में  वसा और सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ इसके सेवन से शरीर में अंदरूनी सूजन बढ़ती है।

 गट को हेल्दी रखने के लिए इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए। यह फूड्स शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

शरीर में ये लक्षण हो सकते हैं गंभीर बीमारियों का संकेत, बचाव के लिए खाएं ये 6 फूड्स

Disclaimer