Doctor Verified

मानसून में कौन सी सब्जी खाएं और कौन सी नहीं? डॉक्टर से जानें

मानसून में सब्जियों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। आइए, जानते हैं मानसून में कौन-सी सब्जी खाएं और कौन-सी नहीं-
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में कौन सी सब्जी खाएं और कौन सी नहीं? डॉक्टर से जानें

Vegetables to Eat and Avoid in Monsoon: मानसून का मौसम बेहद सुहावना होता है। इस मौसम में लोगों को घूमना-फिरना और एन्जवॉय करना खूब पसदं होता है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर भी आता है। इस मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन होना बेहद आम है। इतना ही नहीं, मानसून में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम आदि होने लगता है। दरअसल, खराब खान-पान की वजह से ये सारी दिक्कतें होने लगती हैं। लेकिन अगर आप मानसून में हेल्दी खाना खाएंगे, तो हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। इस मौसम में आपको सब्जी का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें, इस मौसम में कौन-सी सब्जी खानी चाहिए और कौन-सी नहीं-

मानसून में कौन-सी सब्जी खानी चाहिए?

1. करेला

मानसून में करेला खाना फायदेमंद होता है। करेले में विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप मानसून में करेले का सेवन करेंगे, तो इससे कई पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। करेला पाचन-तंत्र में सुधार करता है और कई रोगों को दूर करता है। इसलिए आपको मानसून डाइट में करेले को जरूर शामिल करना चाहिए।

2. लौकी

हम में से कई लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन लौकी की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लौकी विटामिन बी, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर होती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। मानसून में लौकी खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन दुरुस्त रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। मानसून में आप लौकी की सब्जी या जूस का सेवन कर सकते हैं। लौकी, मानसून में बढ़ने वाले पित्त को भी कम करने में मदद करता है।

Parval

3. परवल

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए परवल की सब्जी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। परवल विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। परवल शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। साथ ही, मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाव करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। आप परवल की सब्जी को रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में केला खाना चाहिए या नहीं? जानें किस मौसम में केला खाना होता है अधिक फायदेमंद

4. तोरी

लौकी की तरह ही तोरी भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। तोरी में फाइबर, अमीनो एसिड और प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। स्वस्थ रहने के लिए आपको तोरी की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। तोरी की सब्जी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, मानसून में अगर आप बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो तोरी की सब्जी खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तोरी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।

5. कुंदरू

कुंदरू की सब्जी भी मानसून में खूब खाई जाती है। कुंदरू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को दूर करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। आपको बता दें कि कुंदरू की सब्जी खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में चेरी टमाटर का करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी और दूर होंगी कई समस्याएं

brinjal

मानसून में कौन-सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

  • मानसून में आपको हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में पालक, सलाद या पत्तागोभी जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मानसून में फूलगोभी और ब्रोकली का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • इस मौसम में आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, डाइट को बनाएं हेल्दी

Disclaimer