Indian Spices For Good Digestion: खराब खानपान की आदतें पाचन संबन्धित समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इन आदतों के कारण अपच, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या भी इन्हें में शामिल है। इस समस्या में पेट में गैस भर आ जाती है, जिस कारण पेट फूल जाता है। ऐसे में हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। कई ऐसे मसाले हैं जिनके सेवन से आपको ब्लोटिंग से जल्द राहत मिल सकती है। ये मसाले आपकी किचन में ही मौजूद होते हैं और रोज खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे होते हैं। आइये इस लेख में आपको बताएं इन भारतीय मसालों के बारे में।
ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये इंडियन मसाले- Indian Spices To get Relief From
सौंफ- Saunf
सौंफ एक ठंडा मसाला है, जो पेट की गर्मी को शांत करता है। इसके सेवन से पाचन सम्बन्धित समस्याएं भी ठीक होती हैं। सौंफ के सेवन से एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या जल्दी ठीक होती है। इसे आप शरबत या चाय बनाकर पी सकते हैं। खाने के बाद थोड़ी सौंफ और मिश्री खाने से खाना जल्दी पचता है और आपको पेट फूलने से जल्द राहत मिलती है।
जीरा- Jeera
जीरे का सेवन करना भी पाचन के लिए फायदेमंद है। इससे खाना जल्दी पचता है। अगर आपको पेट फूलने या एसिडिटी जैसी समस्या है, तो आप भूने हींग जीरे का सेवन कर सकते हैं। आप खाना बनाने के लिए जीरे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा एसिडिटी या ब्लोटिंग होने पर आप जीरे की चाय भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बदहजमी की वजह से नहीं ले पा रहे हैं खाने का स्वाद? खाएं ये मसाले, मिलेगा फायदा
अजवाइन- Ajwain
अजवाइन की चाय भी आपको ब्लोटिंग से जल्द राहत दे सकती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होगी और आपको पाचन की समस्याओं से राहत मिलेगी। खाना बनाने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।
पुदीना- Pudina
ब्लोटिंग की समस्या में पुदीना बेहद फायदेमंद है। इसकी तासीर ठंडी होती है। आप पुदिने को सूखाकर इसे पीसकर रख लें। इसे आप दही और छाछ में डालकर ले सकते हैं। इससे आपको पेट फूलने की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।
दालचीनी- Dalchini
पाचन की समस्याओं के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप दालचीनी की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसे खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से भी आपको जल्द राहत दे सकती है।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा खाने के बाद हो जाए ब्लोटिंग की समस्या तो अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगा आराम
हींग- Hing
खाना पचाने के लिए यह सबसे असरदार मसाला है। खाना बनाने के लिए हींग डालने से आपको पाचन सम्बन्धित समस्याएं नहीं होंगी। इससे आपका खाना भी जल्दी पचेगा। पेट फूलने की समस्या मे आप हींग का चूर्ण या हींग का पानी पी सकते हैं।
अगर आपकी दवाइयां चल रही हैं, तो इनके सेवन से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।