फिट और हेल्दी दिखने वाले ये इंडियन सेलेब्स रह चुके हैं बायपोलर डिसऑर्डर और एंग्जाइटी के शिकार

बॉलीवुड के कई मशहूर सेलेब्स भी बायपोलर डिसऑर्डर और एंग्जाइटी की चपेट मेंं आ चुके हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट और हेल्दी दिखने वाले ये इंडियन सेलेब्स रह चुके हैं बायपोलर डिसऑर्डर और एंग्जाइटी के शिकार


आज के समय में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके चलते कई बार लोग बायपोलर डिसऑर्डर तक के शिकार हो जाते हैं। यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। यह धीरे-धीरे स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी कारण बनने लगती है। बॉलीवुड के कई मशहूर सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। आइये जानते हैं बायपोलर डिसऑर्डर और एंग्जाइटी के शिकार होने वाले कुछ सेलेब्स के बारे में। 

क्या है बायपोलर डिसऑर्डर? 

दरअसल, बायपोलर डिसऑर्डर मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें व्यक्ति डिप्रेशन में रहता है और उसका मूड अचानक बदलने लगता है। इस बीमारी का असर मरीज में कई महीनों तक भी रह सकता है। हालांकि, यह काफी रेयर बीमारी है, जो 100 में से किसी एक व्यक्ति में होती है। इससे पीड़ित मरीजों में एनर्जी की कमी, आत्मविश्वास में कमी होने के साथ ही मन में कई बार आत्महत्या तक के विचार आते हैं। 

इसे भी पढ़ें - मॉडल अलंक्रिता अनूप सहाई ने शेयर की अपनी एंग्जाइटी और वर्क स्ट्रेस से बाहर निकलने की स्टोरी

हनी सिंह 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित रह चुके हैं। वे इस बीमारी के चलते 3 सालों तक घर से बाहर नहीं निकले और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 5 साल लग गए। इस दौरान उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक इंटर्व्यू के दौरान उन्होंने बताया कि दवाओं के साथ हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और काउंसलिंग आदि करने के बाद वे इस समस्या से खुद को बाहर निकाल पाए। हालांकि, अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

शमा सिकंदर 

एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी बायपोलर डिसऑर्डर का लंबे समय तक सामना किया है। इस बुरे दौर से वे खुद को 5 साल बाद बाहर निकाल पाई हैं। इस दौरान उन्हें आत्महत्या करने तक के विचार भी आए। शमा के मुताबिक मेडिटेशन, एक्सरसाइज, थेरेपी और हेल्दी खान-पान ने उन्हें इस समस्या से बाहर निकालने में काफी अहम भूमिका निभाई है। 

bipolar

दीपिका पादुकोण 

साल 2014 में दीपिका पादुकोण को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिप्रेशन उनपर इतना हावी हो गया था कि इस दौरान उन्हें खुदखुशी करने तक का ख्याल आने लगा था। हालांकि, लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ ही कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर उन्होंने खुद को डिप्रेशन के जंजाल से बाहर निकाला। 

अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की भी जिंदगी में एंग्जाइटी का दौरा आया था। एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होने के बाद बच्चन को डिप्रेशन और एंग्जाइटी हो गई थी, जिसके बारे में उन्होंने टीवी पर खुलकर बात भी की है। इस दौरान हेल्दी आदतों और लाइफस्टाइल में बदलाव कर वे एंग्जाइटी से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

Read Next

दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग क्लीनिक, ओपीडी की मिलेगी सुविधा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version