Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर गूंजेंगी किलकारी, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर गूंजेंगी किलकारी, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फैंस में खलबली मचा दी है। इस गुडन्यूज को सुनकर हर कोई बहुत उत्सुक है। दरअसल, गुरुवार यानि आज सुबह ही दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फीचर इमेज को देखकर कपल को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। 

7 महीने बाद होगी प्रेग्नेंसी 

सोशल मीडिया पर फीचर इमेज शेयर करके दीपिका और रणवीर ने बेबी का जन्म सितंबर 2024 में यानि 7 महीने बाद होने का हिंट दिया है। दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दीपिका की प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही चल रही है। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चे के जूते, खिलौने और कपड़े बने हुए हैं। इससे पहले भी कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने खुद ही इस खबर की पुष्टि की है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

6 साल बाद होगा बेबी 

दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी, जिसे करीब 6 साल हो चुके हैं। कपल ने अपनी शादी के 6 साल बाद बेबी प्लैनिंग की है। अब कपल अपने पहले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि हाल में ही एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उन्होंने लूज ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें फैंस को बेबी पंप भी दिखा था। इसके बाद से ही लोग उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हो सकती हैं ये 3 समस्याएं, इस तरह से करें बचाव

प्रेग्नेंसी की सही उम्र क्या है? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा देरी करना कई बार बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकता है। 35 वर्ष तक की उम्र को प्रेग्नेंसी के लिए ठीक उम्र मानी जाती है। उम्र बढ़ने पर कई बार नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावनाएं भी कम रहती हैं। इसलिए 25 से 30 वर्ष की उम्र में प्रेग्नेंट होना सटीक माना जाता है। 

Read Next

दिल्ली में फिर बढ़ रहे हैं Stomach Flu के मामले, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version