दिल्ली में फिर बढ़ रहे हैं Stomach Flu के मामले, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

मौसम में हो रही करवट के बाद दिल्ली में एक बार फिर से स्टमक फ्लू के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इससे बचने के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल्ली में फिर बढ़ रहे हैं Stomach Flu के मामले, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

मौसम में हो रही करवट के बाद दिल्ली में एक बार फिर से स्टमक फ्लू के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में राजधानी में इन मामलों की पुष्टि हुई है। आम भाषा में इसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस (Gastroenteritis) भी कहा जाता है। इस फ्लू को नजरअंदाज करना कई बार स्वास्थ्य पर भारी भी पड़ सकता है। ऐसे में इसके एक दूसरे तक फैलने का भी जोखिम ज्यादा रहता है। चलिए दिल्ली के अग्रवाल होमियो क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं स्टमक फ्लू के लक्षण और इससे बचने के तरीकों के बारे में।    

क्या है स्टमक फ्लू? 

स्टमक फ्लू पेट और पाचन क्रिया से जुड़ी एक समस्या है। इस समस्या में मरीज को दस्त, पेट में ऐंठन होने के साथ ही साथ उल्टी आने की भी समस्या रहती है। यह एक प्रकार का वायरस है, जो आमतौर पर दूषित खाने और पानी पीने से पेट तक पहुंच जाता है। इससे शरीरमें संक्रमण फैलने की शुरुआत होने लगती है। यहर समस्या किसी भी वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती है। यह खाने और पीने के सामान से एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। 

स्टमक फ्लू के लक्षण 

  • स्टमक फ्लू होने पर शरीर में कई लक्षण दिख सकते हैं। 
  • ऐसे में बुखार आने के साथ ही ठंड लगने या फिर कंपकंपी होने जैसी समस्या महसूस हो सकती है। 
  • इस स्थिति में दस्त लगने और पेट में दर्द होने की समस्या हो सकती है। 
  • ऐसे में जी मचलाने के साथ ही भूख नहीं लगने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। 
  • स्टमक फ्लू होने पर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। 
  • इस स्थिति में शरीर में अकड़न होने के अलावां ज्यादा पसीना आ सकता है। 

स्टमक फ्लू से बचने के तरीके 

  • स्टमक फ्लू से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसे में आप जूस, नींबू पानी जैसे अन्य तरल पदार्थ भी पी सकते हैं। 
  • इससे बचने के लिए आपको धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। 
  • इससे बचने के लिए आपको बार-बार हाथ धोने के अलावां एक दूसरे से खाना शेयर करने से बचना चाहिए। 
  • इससे बचने के लिए आपको बाहर का खाना खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

Read Next

बॉडी बनाने के चक्कर में जिंक को फायदेमंद मान 39 सिक्के और 37 चुंबक खा गया दिल्ली का युवक, डॉक्टर हुए हैरान

Disclaimer