अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, अस्थमा से पीड़ित हैं ये 5 सेलेब्स, जानें इस बीमारी से बचने के तरीके

हेल्दी दिखने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज भी भी अस्थमा से नहीं बच पाए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियांका चोपड़ा तक अस्थमा का शिकार हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, अस्थमा से पीड़ित हैं ये 5 सेलेब्स, जानें इस बीमारी से बचने के तरीके

अस्थमा सांस से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग पीड़ित हैं। ऐसे में हेल्दी दिखने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज भी इससे नहीं बच पाए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियांका चोपड़ा तक अस्थमा का शिकार हैं। यही नहीं इनके अलावा भी की और ऐसे भारतीय सेलेब्स हैं, जो अस्थमा से जूझ रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में। 


इस पेज पर:-


अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड को दिग्गज अभिनेता और बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अस्थमा से पीड़ित हैं। उन्हें क्रॉनिक अस्थमा है, जिसके चलते उन्हें अस्थमा अटैक का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि, इसे मैनेज रखने के लिए वे सभी जरूरी टिप्स फॉलो करते आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें - Study: योग और प्राणायाम से कम हो सकती है अस्थमा मरीजों में सांस की समस्या, जानें 3 आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज

प्रियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अस्थमा का शिकार हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने खुलासा किया कि वे 5 साल की उम्र से ही अस्थमा का सामना करती आ रही हैं। हालांकि, उनकी अस्थमा की स्थिति नियंत्रित जरूर रहती है, लेकिन वे इससे पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। 

काजल अग्रवाल 

टीवी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी 5 साल की उम्र से ही ब्रोन्कियल अस्थमा (Bronchial Asthma) का शिकार हैं। कुछ समय पहले ही काजल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया था। इसके चलते उन्हें कई बार इनहेलर तक भी लेना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें - अस्थमा के मरीजों को बरसात में बरतनी चाहिए ये सावधानियां, वरना हो सकती हैं गंभीर परेशानी

अभिषेक बच्चन 

अभिषेक बच्चन भी अस्थमा का शिकार हैं। दरअसल, साल 2014 में एक फुटबॉल मैच के दौरान अभिषेक की सांसें अचानक फूलने लगी औैर बाद में पता चला कि उन्हें अस्थमा अटैक आया था। 

amitabh

अस्थमा से बचने के तरीके 

अस्थमा से बचने के लिए आपको लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे में एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन करें साथ ही साथ हेल्दी डाइट चुनें। ऐसे में धूम्रपान और शराब का सेवन स्थिति को और गंभीर कर सकता है। अस्थमा से बचने के लिए धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बचें साथ ही शरीर में दूषित कणों को जाने से रोकें। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

10 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने मरीज की पीठ से निकाला 16 किलो का ट्यूमर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version