किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं ये 4 इंडियन सेलेब्स, जानें कैसे रखते हैं खुद को फिट

फिट दिखने वाले कई सेलेब्स भी किडनी से जुड़ी बीमारियों का शिकार रह चुके हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं ये 4 इंडियन सेलेब्स, जानें कैसे रखते हैं खुद को फिट


किडनी शरीर का अहम अंग है, जिसके प्रभावित होने पर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। किडनी रोगों के पीछे इंफेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसे कई कारण हो सकते हैं। कई बार तो बीमारियों के चलते मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट भी करानी पड़ सकती है। फिट दिखने वाले कई सेलेब्स भी किडनी से जुड़ी बीमारियों का शिकार रह चुके हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

राणा दग्गुबाती 

फिल्म बाहुबली के एक्टर राणा दग्गुबाती को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्हें डायबिटीज और स्ट्रोक के खतरे के साथ ही किडनी फेलियर की समस्या का भी शिकार होना पड़ा है। चिकित्सकों ने उन्हें इसके चलते 30 प्रतिशत तक मौत का खतरा होने की बात कही थी। जिसके बाद से उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए। इसके लिए उन्होंने एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का सहारा लिया और खुद को स्वस्थ किया। 

duggu

शर्लिन चोपड़ा 

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा को बेहद कम उम्र में किडनी की बीमारी का सामना करना पड़ा था। उन्हें साल 2021 में किडनी फेलियर हुआ था। डायलिसिस के लिए उन्हें हफ्ते में 3 बार अस्पताल जाना पड़ता था। चिकित्सकों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने और डायलिसिस का विकल्प दिया। इसके बाद शर्लिन ने खुद की दिनचर्या में बदलाव किया और खुद को ठीक किया। 

अमिताभ बच्चन 

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार होना पड़ा है। दरअसल, उन्हें लिवर, आंखों से जुड़ी समस्याओं के अलावां टीबी भी थी। बच्चन को हेपाटाइटिस बी संक्रमण भी रह चुका है, जिस कारण उन्हें किडनी डैमेज होने की आशंका थी। हालांकि, इससे उनकी किडनी प्रभावित भी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने खान-पान और नियमित दिनचर्या को हेल्दी बनाया और खुद को पूरी तरीके से ठीक किया। 

इसे भी पढ़ें - डायलिसिस के मरीजों को मिल सकती है राहत, वैज्ञानिकों ने बनाई आर्टिफिशियल किडनी

आशीष रॉय 

टीवी सिनेमा के जाने माने एक्टर आशीष रॉय को लंबे समस से किडनी की समस्या थी। जिसके बाद उन्हें डायलिसि पर रखा गया। काफी समय तक उनका इलाज भी चला, जिसके बाद 55 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

Read Next

महाराष्ट्र में पिछले 4 महीनों में 2.8 गुना बढ़े A H3N2 इंफ्लुएंजा के मामले, इससे बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version