भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले, साल 2022 में 28 लाख से ज्यादा केस आए सामने: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल यानि 2022 में दुनियाभर में भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे।
  • SHARE
  • FOLLOW
भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले, साल 2022 में 28 लाख से ज्यादा केस आए सामने: WHO


टीबी एक गंभीर समस्या है, जिसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके कारण हर साल सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौत भी होती है। टीबी ऐसी बीमारी है, जो दुनियाभर में दूसरे नंबर पर मौत का कारण बनती है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल यानि 2022 में दुनियाभर में भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। 

भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले 

डब्लूएचओ द्वारा जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक साल 2022 में भारत में 2.8 मिलियन यानि 28.2 लाख मामले सामने आए थे। जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा थे। हालांकि, साल 2015 से 2022 के बीच में टीबी के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। साल 2020 टीबी के मामले दुनियाभर में 87 प्रतिशत तक सामने आए थे। भारत के अलावां भी कई देशों जैसे इंडोनेशिया में 10 प्रतिशत, चाइना में 7 प्रतिशत , पाकिस्तान में 5.7, नाइजीरिया में 4.5 और बांग्लादेश में 3.6 प्रतिशत मामले सामने आए थे। 

tb

3 लाख 42 हजार लोगों की हुई मौत 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में टीबी के चलते 3 लाख 42 हजार लोगों की मौत हुई थी। जिसमें से 3 लाख 31 हजार लोग एचआईवी नेगेटिव थे और वहीं 11 हजार लोगों को एचआईवी संक्रमण भी था। बहुत से लोगों की मौत टीबी का सही इलाज या फिर समय पर इलाज नहीं कराने से भी हो जाती है। हालांकि, इस समस्या का पता समय पर चल जाए तो यह कुछ मामलों में ठीक भी हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - टीबी से जूझ रहे लोग सही न्यूट्रिशन के जरिए कम कर सकते हैं मौत का खतरा: स्टडी 

टीबी से बचने के तरीके 

  • टीबी से बचने के लिए आप नियमित तौर पर योग कर सकते हैं। इसके लिए आप अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  • इसके लिए अल्ट्रा वॉयलेट लाइट्स के संपर्क में आने से भी बचें। 
  • इससे बचने के लिए आपको अपने घर में वेंटिलेशन सुधारने की भी जरूरत है। 
  • ऐसे में खांसते या फिर छींकते समय मुंह पर हाथ रखें। 
  • टीबी से बचने के लिए बैक्टीरिया के संपर्क में न आएं साथ ही हाइजीन मेंटेन करके रखें। 

Read Next

कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 आया सामने, जानें अन्य वेरिएंट्स की तुलना में कितना खतरनाक?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version