नोनी जूस को नोनी पेड़ से निकलने वाले फल से तैयार किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरिंडा सिट्रिफ़ोलिया है, यह अधिकतर दक्षिणी एशियाई देशों, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका आदि देशों में अधिक पाया जाता है। नोनी पेड़ के अधिकांश हिस्सों को कई बीमारियो में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह नोनी जूस आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। नोनी जूस एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर नोनी जूस आपको फ्री रेडिकल्स से लड़नें, कैंसर, डायबिटीज और त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमं है। आइए यहां जानिए इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ।
नोनी जूस के फायदे
1- हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा
नोनी जूस को आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह आपकी सेहत को बढ़ावा और दिल को बीमारियों से बचाने में सहायक है। रोजाना नोनी जूस पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और यह ब्ल प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मददगार है। यही वजह है कि इसे हार्ट फ्रेंडली जूस माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 3 चीजें
2- डायबिटीज प्रबंधन में सहायक
नोनी जूस को एक हर्बल दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अध्ययन बताते हैं कि नोनी जूस डायबिटीज प्रबंधन में मददगार हो सकता है। यह इंसुलिन में सुधार और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। डायबिटीज रोगियों को रोजाना 1 गिलास नोनी जूस पीने की सलाह दी जाती है।
3- वजन घटाने में मददगार
आजकल वजन घटाने को लेकर कई तरह के होममेड जूस और टी मौजूद हैं। लेकिन नोनी जूस एक हर्बल जूस है, जिसे आयुर्वेद में काफी पुराने समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। नोनी जूस में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए होता है, जो कि आपके पाचन को दुरूस्त रखने में सहायक है। जब आपका पाचन सही रहता है, तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। नोनी जूस इंफ्लेमेशन को कम करने और गैस्ट्रिक समस्याओं के इलाज में भी सहायक है।
4- तनाव को कम करने में सहायक
केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी नोनी जूस फायदेमंद है। यह जूस आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मस्तिष्क कोशिकाओं और न्यूरॉन्स को नुकसान से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें: स्वाद और सेहत में ग्रीन टी से बेहतर है अर्ल ग्रे चाय, जानें इसके 6 अचूक फायदे
5- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
नोनी जूस में एनाल्जेसिक, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंअी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। यह सभी गुण आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में ढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, नोनी जूस में मौजूद ग्लिसरॉल और ब्यूटिरिक एसिड बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। रोजाना नोनी जूस पीने से आपको अपनी त्वचा को मुंहासों, झुर्रियों और एलर्जी से बचाने में मदद मिलती है। बालों की बात करें, तो यह जूस आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने और बालों को झड़ने से रोकने में भी मददगार है।
Read More Article on Healthy Diet In Hindi