दांत आपके चेहरे और व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में बहुत जरूरी भूमिका निभाते हैं। अगर आप खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आपके दांतों का सीधा और खूबसूरत होना जरूरी है। आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में भी आपके दांत अहम भूमिका निभाते हैं। लोग दांतों को बेहतर और सुंदर बनने के लिए टीथ अलाइनमेंट (Teeth Alignment) का सहारा लेते हैं। इस ट्रीटमेंट के सहारे आप अपने दांतों को बेहतर और खूबसूरत तो बना सकते हैं लेकिन इसका प्रयोग करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। टीथ अलाइनमेंट कराने से पहले अगर आप इससे जुड़ी जरूर बातों के बारे में जानकारी रखते हैं तो आगे चलकर आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
टीथ अलाइनमेंट से जुड़ी जरूरी बातें (Important Things To Know About Teeth Alignment)
दांतों को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए लोग टीथ अलाइनमेंट का सहारा लेते हैं। इसके सहारे आपके दांत सुंदर और आकर्षक दिखते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। इसके इस्तेमाल में अगर जरा सी लापरवाही हुई तो आप गंभीर समस्या के शिकार हो सकते हैं। कई बार गलत तरीके से टीथ अलाइनमेंट कराने की वजह से आपके मसूढ़े, दांत और मुहं को गंभीर नुकसान हो जाता है। टीथ अलाइनमेंट कराने से पहले इससे जुड़ी इन 7 प्रमुख बातों के बारे में जानकारी जरूर होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : दांतों के लिए इन 5 तरीकों से फायदेमंद हैं वज्रदंती के फूल, जानें उपयोग के तरीके
1. टीथ अलाइनमेंट हमेशा किसी प्रशिक्षित और एक्सपर्ट डॉक्टर की देखरेख में ही कराना चाहिए। एक्सपर्ट की देखरेख में यह प्रक्रिया बहुत ही सावधानी पूर्वक और सही ढंग से होती है लेकिन अगर आप इसे किसी एक्सपर्ट की देखरेख में नहीं कराते हैं तो आपको गंभीर नुकसान होने का खतरा ज्यादा रहता है।
2. दांत को सीधा करने के लिए लो ब्रेसेस या टीथ अलाइनमेंट ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन जरूरी नहीं है की इससे आपके दांत हमेशा के लिए ठीक हो जाएं। इस प्रक्रिया के बाद कुछ समय तक आपको बहुत ज्यादा सावधानी और देखरेख की जरूरत होती है। टीथ अलाइनमेंट के बाद समय-समय पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।
3. टीथ अलाइनमेंट की प्रक्रिया में आपो हल्का दर्द हो सकता है। बच्चों का टीथ अलाइनमेंट कराने से पहले आपको डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए। पहले से इस बारे में जानकारी होने से आपको कम तकलीफ होगी।
4. टीथ अलाइनमेंट के बाद घर पर एलाइनर्स का इस्तेमाल बहुत सावधानी पूर्वक किया जाना चाहिए। अगर आप सही ढंग से इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इसकी वजह से आपके मसूढ़े, दांत आदि को नुकसान पहुंच सकता है।
5. धातु के एलाइनर्स ज्यादा उपयोगी माने जाते हैं, इसका इस्तेमाल करने से आपके दांतों और मसूढ़ों को नुकसान का ज्यादा खतरा नहीं रहता है। धातु के एलाइनर्स किफायती भी माने जाते हैं।
6. अगर आप अपने ब्रेसेस हटाते हैं तो उसके बाद हर बार आपको अपने दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
7. सही ढंग से टीथ अलाइनमेंट का इस्तेमाल नहीं करने पर आपके दांतों की अनचाही मूवमेंट हो सकती है। इसकी वजह से आपके फाइनल बाइट में भी बदलाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : World Oral Health Day 2020: दांतों और मसूड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 10 ओरल केयर टिप्स
दांतों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए टूथ अलाइनमेंट ट्रीटमेंट बहुत ज्यादा उपयोगी माने जाते हैं। लेकिन शुरुआत में इसके बारे में सही जानकारी न होने से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सही ढंग से इसके इस्तेमाल और इस प्रक्रिया के लिए आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की देखरेख में ही अलाइनमेंट कराना चाहिए। अगर आप पारंपरिक टूथ अलाइनर्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए ज्यादा उपयोगी और किफायती माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको किसी भी गंभीर समस्या का खतरा नहीं रहता है। अलइनमेंट कराने के बाद आपको समय-समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)