दांतों के लिए इन 5 तरीकों से फायदेमंद हैं वज्रदंती के फूल, जानें उपयोग के तरीके

वज्रदंती दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से दांत चमकदार और मजबूत बनते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों के लिए इन 5 तरीकों से फायदेमंद हैं वज्रदंती के फूल, जानें उपयोग के तरीके


वज्रदंती में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह आपके दांतों से लेकर त्वचा सभी के लिए लाभकारी होता है। आप इसकी छाल, पत्तियों, जड़ और फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन दांतों के लिए वज्रदंती काफी फायदेमंद होती है। यह दांतों को सड़ने, सूजन और मसूड़ों को खराब होने से बचा सकती है। इसेक अलावा यह मुंह की बदबू को भी कम करने में काफी उपयोगी होती है। दरअसल वज्रदंती में एल्कलॉइड, बीटा-साइटोस्टेरॉल, एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए वज्रदंती के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

दांतों के लिए वज्रदंती के फायदे

1. दांतों के लिए लाभकरी

वज्रदंती आपके दांतों को साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपके दांत मोती की तरह सफेद नजर आते हैं। दरअसल, इसमें एंटीडॉन्टालजिक (Antidontalgic) पाए जाते हैं, जो दांतों को चमकदार बनाते हैं और पीलापन को दूर करने में मदद करते हैं। 

VAJRADANTI-FLOWER-TEETH

Image Credit- Veda Dentistry

2. दांतों को सड़न से बचाए

कई बार दांतों के सड़ जाने की वजह से हमें अन्य बीमारियां भी हो सकती है लेकिन वज्रदंती के इस्तेमाल करने से दांतों का सड़न कम किया जा सकता है। इसकी पत्तियों को पीसकर आप अपने दांतों पर लगा सकते हैं। इसके एंटीसेप्टिक गुण के कारण दांत पहले की तरह स्वस्थ हो सकते हैं और आपकी प्यारी मुस्कान वापस आ सकती है। 

3. सूजन में आराम

मसूड़ों की सूजन की वजह से आप पूरा दिन परेशान रहते हैं क्योंकि यह दर्द इतना तेज होता है कि वह आपके पूरे चेहरे और जबड़े वाले हिस्से को प्रभावित करता है। वज्रदंती के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण आपको सूजन से आराम मिलता है और चेहरे के दर्द से भी राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- दांतों को स्वस्थ रखने के लिए 6 घरेलू नुस्खे, जो पुराने समय से किए जा रहे हैं प्रयोग

4. दांतों में कीड़े लगना

कई बार लापरवाही या किसी समस्या के कारण आपके दांतों में कीड़े लग जाते हैं और इससे आपका पूरा ओरल हेल्थ प्रभावित हो सकता है। इसके लिए आप वज्रदंती के छाल का उपयोग कर सकते हैं।

VAJRADANTI-FLOWER-TEETH

Image Credit- wikipedia

कैसे करें उपयोग

1. आप दांत दर्द में वज्रदंती के छाल को उबालकर इसके पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इससे सूजन और सड़ने में आराम मिल सकता है। 

2. दांतों को चमकाने के लिए आप इसके फूलों के पाउडर को अपने दांतों पर लगा सकते हैं। 

3. दर्द में इसकी पत्तियों को पीसकर दांत और मसूड़ों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए मसाज करें। 

4. इसके जड़ को सूखाकर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

दूध में हल्दी और घी डालकर सोने से पहले पिएं, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer