अक्सर लोग अपनी चीजों को रखकर भूल जाते हैं ये उम्र के साथ होना सामान्य है लेकिन बहुत सारे ऐसे लक्षण होते हैं, जिन्हें हम नजरअंदज नहीं कर सकते हैं। क्या आप उन चीजों को भूल रहे हैं जिन्हें आपने केवल सुना है? बार-बार एक ही सवाल पूछना? बहुत सारे कागज़ या इलेक्ट्रॉनिक रिमाइंडर्स पर निर्भर रहना, सुबह उठते ही चीजों को ढ़ुंढने लगना। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से बात करना बेहद जरूरी है। कई बार आप अपने काम के बीच में ही कुछ अलग सोचने लगते हैं लेकिन ये भूलने की बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन से संकेत इस बात का इशारा करते हैं कि आपको भूलने की बीमारी है।
साधारण बातें भूल जाना
हर व्यक्ति कभी न कभी गलती करता है। हो सकता है कि आपने पिछले महीने चेकबुक भरने में कोई गलती की हो, या बिल पर गलत राशि का भुगतान किया हो। यह सामान्य गलतियां है जो हम सभी से हो जाती हैं। लेकिन अगर वास्तव में, आप एक साधारण खाने की रेसेपी को बनाना बार-बार भूल रहें हैं या घर का सामान लाने वाले बाजार का रास्ता बार-बार भूल जाते हैं, तो यह भूलने की बीमारी होने के चेतावनी संकेत हो सकते हैं। ऐसी दशा में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
ज्यादा सोच विचार करना
टीवी रिमोट का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है? माइक्रोवेव को कैसे सेट करें? अगर आपको इस तरह की चीजों के इस्तेमाल के लिए थोड़ी मदद की जरूरत है, तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर आपको रोजमर्रा की गतिविधियों को करने में समस्याएँ आ रहीं हैं, जिन्हें आप करने के आदी हैं, जैसे आस पास के पार्क में जाना, पसंदीदा गेम खेलना या किराने की दुकान के लिए रास्ता आदि भूल जाना, यह अधिक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसमें आपको जल्द से जल्द किसी डॉ की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सिर के एक हिस्से में तेज दर्द की हैं ये खास वजह, एक्सपर्ट से जानें बचाव के आसान टिप्स
सही शब्द का प्रयोग भूल जाना
कभी-कभी सही शब्द खोजने में परेशानी होना, या गलत तरीके से एक शब्द का प्रयोग करना आम बात है, इसमें कोइ चिंता वाली बात नहीं है। लेकिन अल्जाइमर रोग वाले लोगों को अक्सर, बात करने या कुछ भी लिखने में ज्यादा परेशानी होने लगती है। उन्हें कई बार कोई बात याद भी रहती है, और बोलने के समय तक वह बात दिमाग से निकल जाती है। उन्हें जानी-मानी वस्तुओं के लिए सही शब्द, या व्यक्ति के नाम को याद करना मुश्किल हो जाता है। यदि आप नाम, शब्द, या आगे क्या कहना चाहते हैं, इसे भूल जाते हैं, तो यह मेमोरी लॉस जैसी समस्या का संकेत हो सकता है।
सामान रख कर भूल जाना
कई बार जब आप भूल जाते हैं कि आपने कुछ छोड़ा है, जैसे कि आपकी चाबियाँ या आपके चश्मे, तो आपको ये सारी चीजें समय पर याद आ जानी चाहिए। सामान रखने के बाद समय पर याद आना जरूरी है, या आपको उसे समय पर ढूंढना चाहिए। यदि आप नोटिस करते हैं कि आप हर समय चीजों को भूल रहे हैं या वो आपसे खो जाती हैं, और वापस याद नहीं आती हैं, तो यह एक भूलने की बीमारी का एक सामान्य संकेत है। उदाहरण के लिए, अपनी कार पार्क करने के बाद, हमेशा उसकी जगह भूल जाना कि उसे कहां पार्क किया गया था।
इसे भी पढ़ें: जानें चिंता और तनाव को सिर्फ 5 सेकंड में दूर करने के 3 क्रेजी ट्रिक्स
अपना मेमोरी टेस्ट करें
ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपको सच में कोई भूलने की बीमारी है या ये केवल उम्र के कारण हो रहा है, एक मेमोरी टेस्ट करें। आप अपने डॉ के पास जाकर उसे अपनी परेशानी बता सकते हैं, और वो आपकी मेमोरी टेस्ट सही तरीके से करने में समर्थ रहेंगे। वह अन्य समस्याओं के लिए भी आपकी जाँच कर सकता है जो मनोभ्रंश की तरह दिख सकता हैं, जैसे कि दवा के दुष्प्रभाव या अवसाद। इससे आप पता लगा सकेंगे कि आप मानसिक रूप से ठीक हैं या नहीं।
Read MOre Articles On Other Diseases In Hindi