
तांबे के पानी को शुरुआत से ही सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। आयुर्वेद में भी इस पानी को विशेष महत्व दिया जाता है। तांबे का पानी केवल पीने ही नहीं, बल्कि इससे मुंह धोने से त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं। इस पानी को अगर रातभर के लिए तांबे के बर्तन में रखा जाए और सुबह उठकर इससे चेहरे को धुला जाए तो इससे चेहरे पर निखार आने के साथ ही दाग-धब्बे भी काफी कम होते हैं। चलिए स्किनकेयर और हेयरकेयर एक्सपर्ट से जानते हैं तांबे के बर्तन के पानी से मुंह धोने के फायदे।
कैसे बनाएं तांबे का पानी
- तांबे का पानी बनाने के लिए आपको अपने घर के तापमान से मिलता-जुलता पानी लेना है। ध्यान रहे कि यह पानी ज्यादा ठंडा या गर्म न हो।
- इसे कम से कम 8 से 16 घंटों के लिए तांबे के बर्तन में भरकर रख दें।
- इस पानी को किसी साफ बोतल या फिर गिलास में भरकर रखें।
- सुबह उठकर इस पानी से मुंह पर हल्के हाथों से छीटे मारें।
View this post on Instagram
तांबे के बर्तन के पानी से मुंह धोने के फायदे
- तांबे के बर्तन के पानी से मुंह धोना त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इससे मुंह धोने से पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है। इस पानी से मुंह धोने पर मेलानिन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे पिगमेंटेशन की समस्या कम होती है।
- तांबे के बर्तन में पानी पीने से चेहरा प्राकृतिक तौर पर साफ होता है साथ ही साथ त्वचा पर निखार भी आता है।
- अगर आपको फाइन लाइन्स और रिंकल्स की समस्या है तो भी इस पानी से मुंह धो सकते हैं।
- इस पानी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे की सूजन कम करने में लाभकारी होते हैं।
- तांबे के पानी से मुंह धोने से चेहरे पर जमा गंदगी साफ होती है साथ ही साथ टॉक्सिन्स का भी सफाया होता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल? डॉक्टर से जानें इसके साइड इफेक्ट्स
टोनर की तरह करें इस्तेमाल
- तांबे के पानी से मुंह धोते समय आपको इस पानी के छीटे मुंह पर तेज-तेज नहीं मारने हैं।
- इस पानी को किसी गिलास में लेकर उसे हल्के हाथों से मुंह पर डालें।
- इसके बाद आपको चेहरे को रगड़ना नहीं है और किसी साफ कपड़े से हल्के हाथों से मुंह पोछें।
Read Next
गर्मियों में फेशियल मसाज करने से स्किन को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे घर पर करने का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version