Expert

सुबह उठते ही चेहरे की देखभाल कैसे करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कुछ खास टिप्स

Face Skin Care Tips: चेहरे की देखभाल के लिए आप सुबह उठकर इन टिप्स को अपना सकते हैं। इससे चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही चेहरे की देखभाल कैसे करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कुछ खास टिप्स


Face Skin Care Tips in Hindi: हम सभी सुबह उठकर चाय-कॉफी का सेवन करते हैं। फिर सीधा घर के कामों में लग जाते हैं। लेकिन सुबह उठने के बाद आपको अपने चेहरे की देखभाल जरूर करनी चाहिए। अगर आप नियमित रूप से चेहरे की देखभाल करते हैं, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। चेहरे की केयर करने से मुंहासों, दाग-धब्बों और सनटैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आपको भी सुबह उठकर चेहरे की देखभाल जरूर करनी चाहिए। आइए, खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं सुबह उठते ही चेहरे की देखभाल कैसे करनी चाहिए? 

सुबह उठते ही चेहरे की देखभाल कैसे करनी चाहिए?- Tips for Face Skin Care After Waking Up in Morning in Hindi

1. सुबह खाली पेट पानी पिएं

चेहरे की देखभाल करने के लिए आपको सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही, चेहरे की चमक भी बढ़ती है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले आपको पानी जरूर पीना चाहिए। आप चाहें तो जीरा या धनिया का पानी भी पी सकते हैं। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और त्वचा पर निखार आता है।

2. चेहरा धोएं

सुबह उठने के बाद आपको पानी पीना चाहिए। इसके बाद, आप चेहरा धो सकते हैं। आप अपना चेहरा धोने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो चेहरे की गंदगी और अशुद्धियों को हटाने के लिए माइंड क्लींजर का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप हाइड्रेटिंग फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी लोगों को अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वॉश चूज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में कैसे करें अपनी स्किन की देखभाल, ताकि खो न जाए चेहरे का ग्लो?

morning skin care tips

3. टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें

फेस वॉश करने के बाद चेहरे की स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में आपको टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। टोनर लगाने से स्किन का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर भी जरूर लगाएं। इससे स्किन पर नमी बनी रहती है और त्वचा पर निखार बना रहता है। 

4. सनस्क्रीन लगाएं

चेहरे पर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाने के बाद आपको एसपीएफ जरूर लगाना चाहिए। इससे त्वचा का धूप से बचाव होता है। साथ ही, दाग-धब्बे भी नहीं होते हैं। खासकर, अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो आपको सनस्क्रीन लगाना चाहिए। अगर आप सुबह योग या एक्सरसाइज करने के लिए पार्क जा रहे हैं तो सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें- Skin Care After 40: चालीस की उम्र के बाद इस तरह करें चेहरे की देखभाल, दिखेंगी जवां

5. योग और एक्सरसाइज करें

आपको सुबह उठने के बाद रोजाना योग और एक्सरसाइज का अभ्यास भी जरूर करना चाहिए। योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही, त्वचा पर निखार आता है और कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। हालांकि, अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

Read Next

रेटिनॉल का इस्तेमाल करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना स्किन को पहुंच सकता है नुकसान

Disclaimer