Expert

आंखों में मिर्ची चली जाए तो जलन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

यदि व्यक्ति की आंखों में गलती से मिर्च के हाथ चले जाएं तो जलन से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं-

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Jan 19, 2022 12:26 IST
आंखों में मिर्ची चली जाए तो जलन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

अक्सर आपने देखा होगा कि मिर्च काटते वक्त या खाते वक्त अनजाने में अक्सर लोगों का हाथ अपनी आंखों पर चला जाता है, जिसके कारण उन्हें काफी जलन और खुजली का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भी तुरंत इस जलन को दूर करने के लिए अपनी आंखों पर ठंडे ठंडे पानी के छींटे मारते हैं। हालांकि जलन काफी देर तक व्यक्ति को परेशान कर सकती है। ऐसे में बता दें कि मिर्ची के कारण आंखों में हुई जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं घरेलू उपचारों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन घरेलू उपायों के इस्तेमाल से मिर्च के कारण हुई आंखों की जलन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढते हैं आगे...

1 - दूध का करें इस्तेमाल

बता दें कि मिर्च के कारण हुई आंखों में जलन की समस्या को दूर करने में दूध आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि ज्यादातर मिर्च में ऑयल पाया जाता है। वहीं दूध ऑयल को दूर करने में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में आप अपनी आंखों को दूध से धोएं। ऐसा करने से आंखों की जलन की समस्या को तुरंत दूर किया जा सकता है। हालांकि दूध ठंडा या गुनगुना होना चाहिए।

2 - पानी भी है मददगार

जब भी आंखों में मिर्च के हाथ चल जाते हैं तो व्यक्ति सबसे पहले पानी की तरफ ही जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बेहद ही कारगर और पुराना उपाय है। ऐसे में व्यक्ति आंखों को धोने के लिए पानी के तेज तेज छींटे मारे। ऐसा करने से मिर्ची की कारण हुई जलन को न केवल दूर किया जा सकता है बल्कि आंखों की लालिमा भी दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- आंख फड़कना शुभ-अशुभ का संकेत है या शरीर की कोई समस्‍या या बीमारी? डॉक्टर से जानें इसके वैज्ञानिक कारण

3 - तौलिए का इस्तेमाल

यदि आपके हाथ गलती से आंखों पर चले गए हैं और आपको जलन के साथ-साथ दर्द और आंखों में सूजन भी महसूस हो रही है। तो ऐसे में आप तौलिए की मदद से समस्या को दूर कर सकते हैं। सबसे पहले आपको तौलिया को ठंडे पानी से धोना होगा और उसके बाद अपनी आंखों को हल्के हल्के हाथों से उस तौलिए से पौछना होगा। ऐसा करने से जलन को दूर किया जा सकता है।

4 - गर्म फूंक भी है मददगार

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी आंखों में कुछ चला जाता है तो एक सूती कपड़े या तौलिए पर गर्म फूंक मारकर आंखों में लगाने से समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ आंखों की जलन को दूर करने के लिए भी है। यदि मिर्ची के हाथ गलती से आंखों में चले गए हैं और आंखों में जलन की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप तौलिया  में गरम फूंक मारकर आंखों पर कुछ समय के लिए रखें। इससे अलग आप गर्म सेक के लिए प्रेस या हीटर भी संभाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि ज्यादा तेज गर्म भी आंखों पर ना छुएं वरना समस्या और बढ़ सकती हैं।

5 - शुद्ध घी का इस्तेमाल

शुद्ध घी के इस्तेमाल से भी आंखों की जलन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रुई के फाहे में ठंडे पानी की कुछ बूंदे और घी की कुछ बूंदे मिलाएं और रुई को अपनी आंखों पर थोड़े समय के लिए रखें। ऐसा करने से न केवल आंखों के दर्द से राहत मिल सकती है बल्कि जलन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- गुहेरी का आयुर्वेदिक इलाज: आंख में फुंसी (बिलनी) होने पर अपनाएं ये 9 आयुर्वेदिक उपाय, समस्या से मिलेगी राहत

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि यदि व्यक्ति की आंखों में गलती से मिर्च के हाथ लग जाए या मिर्ची चली जाए तो ऐसे में जलन और दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं। हालांकि यदि व्यक्ति को आंखों से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो ऊपर बताए गए चीजों का इस्तेमाल अपनी आंखों पर करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर  लें।

Disclaimer