bilni kaise thik kare: बिलनी या गुहेरी क्या है? हम सभी लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है गुहेरी। गुहेरी आंखों की पलकों पर बाहर या अंदर की तरफ होने वाली फुंसी होती है। इस फुंसी को गुहेरी और बिलनी कहा जाता है। वैसे तो गुहेरी कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह काफी दर्दनाक होती है। इसकी वजह से आंखों में दर्द, सूजन होती है। साथ ही पलक झपकाने में भी तकलीफ होती है। इतना ही नहीं गुहेरी आंख में खुजली और जलन का भी कारण बनता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान होते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। इन उपायों की मदद से गुहेरी या बिलनी की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी। राम हंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें-
गुहेरी के लक्षण (Guheri Symptoms)
- आंखों में तेज दर्द
- आंखों में जलन
- आंखो में खुजली होना
- बार-बार आंसू आना
- आंखों पर पपड़ी बनना
- आंख पर सूजन आना
गुहेरी के आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Remedies to cure Guheri)
गुहेरी एक सामान्य समस्या है, इसे घर पर रहकर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। जानें गुहेरी का आयुर्वेदिक इलाज (how to get rid of a stye in eye)-
1. हल्दी (turmeric for bilni)
हल्दी का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। गुहेरी की समस्या को ठीक करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। ये सभी गुण आंख में होने वाले दर्द, सूजन से राहत दिलाते हैं। इसके लिए एक कप पानी में आधी चम्मच हल्दी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इस पेस्ट को सूखे और साफ कपड़े से आंख की फुंसी या गुहेरी पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा। साथ ही दर्द से भी राहत मिलगी। हल्दी संक्रमण से भी बचाव करता है।
2. गर्म पानी से सिकाई
गुहेरी या बिलनी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से सिकाई करना भी एक बेहतर विकल्प होता है। इसके लिए गर्म पानी में सेंधा नमक मिला लें। अब एक सूती कपड़ा लें, इसे पानी में भिगोएं और निचोड़ लें। इसके बाद इसे गुहेरी पर लगाएं। कुछ समय तक ऐसा करने से पलकों पर होने वाली फुंसी पक जाती है, इससे पस निकल जाता है और दर्द में आराम मिलता है। गर्म पानी से सिकाई करने से सूजन से भी राहत मिलती है।
3. सफेद चंदन
गुहेरी या फुंसी को ठीक करने के सफेद चंदन का उपयोग भी किया जा सकता है। दरअसल, चंदन की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इससे आंखों को ठंडक मिलती है और गुहेरी में आराम मिलता है। इसके लिए चंदन का लेप बनाएं, इसे गुहेरी पर लगाएं। इससे गुहेरी की समस्या जल्दी ठीक हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें - बिलनी (गुहेरी) के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके
4. बादाम (Almond)
बादाम संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बादाम गुहेरी की समस्या को भी ठीक करने में सहायक होता है। इसके लिए बादाम को रात भर भिगोकर रख दें। सुबह भीगे हुए बादाम का लेप तैयार करें। इस लेप को गुहेरी पर लगाएं। आप चाहें तो बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. ग्रीन टी (Green Tea)
आंख पर होने वाली फुंसी या बिलनी की समस्या को ठीक करने के लिए ग्रीन टी भी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और गुहेरी को ठीक करता है। इसके अलावा ग्रीन टी में टैनिन भी होता है, जो संक्रमण को बढ़ने से रोकता है। इसके लिए ग्रीन टी के बैग को गर्म पानी में डालें, इसे गुहेरी पर लगाएं। इससे आपको आंख में होने वाले दर्द, सूजन से राहत मिलेगी। ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
6. एलोवेरा जेल (aloe vera gel for guheri)
एलोवेरा जेल सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुहेरी की समस्या को दूर करने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा या आंख में होने वाली जलन, दर्द को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसमें गुहेरी या बिलनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। एलोवेरा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही यह संक्रमण या इंफेक्शन को भी बढ़ने से रोकता है। कुछ दिनों तक गुहेरी पर लगातार एलोवेरा जेल लगाने से आंख में दर्द, सूजन और जलन से राहत मिलेगी।
7. त्रिफला चूर्ण
गुहेरी की समस्या से निजात पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना भी लाभकारी होता है। त्रिफला चूर्ण गुहेरी की वजह से आंख में होने वाली फुंसी, दर्द और सूजन में आराम दिलाता है। गुहेरी होने पर आप त्रिफला चूर्ण को गाय के दूध के साथ लें। कुछ दिनों तक लगातार त्रिफला चूर्ण लेने से समस्या में काफी हद तक आराम मिलेगा। साथ ही बार-बार गुहेरी की समस्या भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें - Pimples on Eyelids: पलकों पर क्यों निकल आती है फुंसी? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और ठीक करने के 10 आसान उपाय
8. गिलोय
गिलोय भी गुहेरी की समस्या से राहत दिलाता है। गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही आंख में होने वाली सूजन और दर्द से भी निजात दिलाता है। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। आप चाहें तो गिलोय का चूर्ण भी ले सकते हैं। नियमित रूप से गिलोय के सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा।
9. मंजिष्ठा
मंजिष्ठा भी गुहेरी की समस्या को दूर करने में लाभकारी होता है। इसके लिए आप मंजिष्ठा पाउडर ले सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।
आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुहेरी की समस्या को ठीक करने के लिए आपको इन उपायों को आजमाने के साथ ही कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
- लाल मिर्च, गर्म तासीर की चीजें और सूखी सब्जियों के सेवन से परहेज करें।
- अधिक मात्रा में फलों का सेवन करें।
- योग और व्यायाम का नियमित अभ्यास करें।
- जिन महिलाओं को पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या है, उन्हें चिकित्सक की सलाह पर ही गुहेरी की इलाज करवाना चाहिए।
आप भी गुहेरी (Guheri) की समस्या को ठीक करने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन ये इसका संपूर्ण इलाज नहीं है। इसलिए अधिक दर्द, सूजन होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।