क्या है हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

Hypertensive Retinopathy in Hindi: हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी आंखों से जुड़ी एक समस्या है। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके कारण और बचने के तरीके। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीके


Hypertensive Retinopathy in Hindi: आंखें शरीर का बेहद जरूरी और संवेदनशील हिस्सा है। आंखों का ध्यान ठीक तरीके से नहीं रखने पर आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में लोगों को हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंखों में मौजूद रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है। इस स्थिति में कई बार धुंधला दिखाई देने के साथ ही आंखों में अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइये आंखों के आयुर्वेदिक डॉ. मनदीप सिंह बासू से जानते हैं इसके बारे में। 

हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी के कारण 

  • हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी होने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ़
  • मोटापा शुगर लेवल हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी का कारण बन सकता है। 
  • ब्लड प्रेशर बढ़ने से भी हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी हो सकती है। 
  • ज्यादा तंबाकू उत्पादों का सेवन करने या स्मोकिंग करने से भी यह समस्या होती है। 
  • कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल होने से भी हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी हो सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Mandeep Singh Basu (@drmandeepsinghbasu)

हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी से होने वाली समस्याएं 

  • हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी से आपको धुंधला दिखाई देने के साथ ही रेटिना पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 
  • इससे कई बार रेटिना तक ब्लड सप्लाई बाधित हो सकती है। 
  • इस स्थिति में आंखों में सूजन आ सकती है। 
  • हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी होने पर आंखों में मौजूद ऑप्टिक नर्व पर भी असर पड़ सकता है। 
  • इससे रेटिना के टिशु में भी खिंचाव आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर बन सकता है आंखों की गंभीर समस्या 'हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी' का कारण, जानें इसके बारे में

हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी से बचने के तरीके 

  • हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको अपना वजन कम करने के साथ ही नमक के सेवन को भी कम करना चाहिए। 
  • ऐसे में आपको अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। 
  • आंखों को हेल्दी रखने हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी से बचने के लिए आप प्राणायाम और आंखों की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको नियमित तौर पर आंखों का चेकअप कराते रहना चाहिए। 

Read Next

Japanese Fever: जापानी बुखार क्यों होता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version