Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

खट्टी उल्टी क्यों आती है? जानें इसके कारण और इससे तुरंत छुटकारा पाने के उपाय

खट्टी उल्टी आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-  

कई बार बिना वजह डकार के साथ मुंह में पानी जैसा आ जाता है, जो काफी ज्यादा खट्टा लगता है। यह एक अम्लीय पदार्थ है, जिसकी वजह से आपके मुंह सा स्वाद काफी ज्यादा खराब हो जाता है। पाचन शक्ति स्वस्थ न रहने पर खट्टी डकार या खट्टी उल्टी जैसी समस्या होने लगती है। इसका ( Hyper acidity Causes) कारण अत्यधिक गर्म खाना, खट्टी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन, जंकफूड्स का सेवन, समय पर न खाना और मसालेदार खाना हो सकता है।इस समस्या को हाइपर एसिडिटी कहा जाता है। हाइपर एसिडिटी से ग्रसित होने पर खट्टी डकार और उल्टी के साथ-साथ शरीर में भारीपन, मतली, मुंह में खट्टा पानी आना, सिरदर्द, आंखों में जलन जैसे लक्षण ( hyper acidity symptoms ) दिख सकते हैं। 

हाइपर एसिडिटी से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। आज हम इस लेख में खट्टी उल्टी या हाइपर एसिडिटी को कम करने के कुछ घरेलू उपायों (Hyper acidity Home Remedies के बारे में बताएंगे।

खट्टी उल्टी क्यों आती है ?

खट्टी उल्टी या हाइपर एसिडिटी की समस्या उन लोगों को अधिक होती है, जो समय पर खाना नहीं खाते हैं। इसके अलावा जिन व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर होती है उन्हें भी इस तरह की परेशानी होने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा खट्टी उल्टी आने का कारण मसालेदार खाना, जंकफूड्स, खट्टी चीजों का सेवन, अत्यधिक गर्म खाने के सेवन करने से भी हाइपर एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 

हाइपर एसिडिटी या खट्टी उल्टी को दूर करने के उपाय ( Hyper acidity relief tips in Hindi )

खट्टी उल्टी या हाइपर एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए आप बेकिंग सोडा पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको हाइपर एसिडिटी से तुरंत राहत दिला सकता है। इसके अलावा आप कई अन्य तरीके भी अपना सकते हैं। जैसे-

सौंफ और मिश्री से मिलेगी राहत

खट्टी उल्टी आने पर सौंफ और मिश्री का सेवन करें। सौंफ और मिश्री आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। इससे पाचन को आराम मिलती है। साथ ही पेट में गैस और बदहजमी को दूर करने में प्रभावी होता है। हाइपर एसिडिटी से ग्रसित होने पर नियमित रूप से सौंफ और मिश्री का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गैस और एसिडिटी दूर करने में फायदेमंद है एलोवेरा और आंवला जूस, जानें कैसे करें सेवन

मीठी दही का सेवन

अगर आपको बार-बार खट्टी उल्टी या खट्टी डकारें हो रही हैं, तो इस स्थिति में मीठी दही का सेवन करें। मीठी दही का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही खट्टी उल्टी और डकार की परेशानी से राहत मिल सकता है। 

नींबू पानी का सेवन

गर्मियों में कई लोगों को इस तरह की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी का सेवन करने से पाचन शक्ति को मजबूती मिलती है। साथ ही गैस और एसिडिटी से राहत मिल सकता है। नींबू पानी में अगर आप काला नमक मिलाकर पीते हैं, तो यह आपके लिए और अधिक लाभकारी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि रात के समय नींबू पानी का सेवन न करें। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। 

काला नमक है लाभकारी

हाइपर एसिडिटी से ग्रसित होने पर काला नमक आपके लिए लाभकारी होता है। काले नमक का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और कुपच से आराम मिलता है। इससे एसिडिटी से आराम मिल सकता है। इसका सेवन करने के लिए आप फ्रूट सलाह या फिर किसी अन्य तरह की डिशेज में मिक्स करके कर सकते हैं।

फलों को डाइट में करें शामिल

हाइपर एसिडिटी की समस्याओं से राहत पाने के लिए अपने आहार में फलों और सब्जियों को अधिक से अधिक शामिल करें। खासतौर पर दोपहर के लिए अपने आहार में पपती, मौसम्मी, अनार जैसी चीजों को जरूर शामिल करें। 

नारियल पानी पिएं

एसिडिटी की परेशानी बढ़ने पर अपने आहार में नारियल पानी को शामिल करें। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से खट्टी डकारें और खट्टी उल्टी की परेशानी से आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - एसिडिटी कम करने के लिए करें वायु मुद्रा योग, जानें इसे करने का सही तरीका और 5 फायदे

हाइपर एसिडिटी या फिर खट्टी उल्टी की परेशानियों से राहत पाने के लिए आप इन असरदार घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि किसी गंभीर परेशानी से बचा जा सके।

Read Next

बंद नाक को खोलने के लिए दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 09, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content