How Vitamin D is Linked to Hair Fall and Acne: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना भी जरूरी होता है। शरीर में एक भी हार्मोन या पोषक तत्व की कमी हो जाए तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे ही अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो यह एक्ने और बाल झड़ने की समस्या का कारण भी बन सकता है। इस विटामिन की कमी से केवल बाल ही नहीं टूटते बल्कि, कई बार हड्डियां टूटने का भी जोखिम रहता है। (Vitamin D Leads to Weak Bones)। क्या आपकी शरीर में भी विटामिन डी की कमी है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन से जानते हैं इसके बारे में।
क्या विटामिन डी की कमी से हेयर फॉल होता है?
बहुत से लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने से एक्ने होता है साथ ही बाल भी झड़ते हैं। डॉक्टर के मुताबिक विटामिन डी हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने और उन्हें बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर एलोपेशिया के मरीजों में इस विटामिन की कमी देखी जाती है। इंडियन डर्मेटोलॉजी ऑनलाइन जर्नल (Indian Dermatology Online Journal) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक शरीर में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे बाल टूटने के साथ बाल झड़ भी सकते हैं।
View this post on Instagram
क्या विटामिन डी की कमी से एक्ने होता है?
विटामिन डी त्वचा पर होने वाले सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करने का काम करता है, जिससे सीबम न बढ़े। वहीं, शरीर में जब इस विटामिन की कमी हो जाती है तो सीबम का उत्पादन बढ़ने लगता है। जिससे आप एक्ने का शिकार हो सकते हैं। कई बार बच्चों में भी विटामिन डी की कमी होती है, जिस कारण उन्हें एक्ने होने का खतरा अधिक रहता है।
इसे भी पढ़ें - मुंहासे दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं दालचीनी, जानें इस्तेमाल के तरीके
विटामिन डी की कमी पूरी करने के तरीके
- विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको सुबह 6 से 8 बजे की धूप में बैठना चाहिए।
- इसके लिए आपको डाइट में अंडा, दूध और मछली आदि जैसे आहार शामिल करने चाहिए।
- ऐसे में आपको फॉर्टिफाइड फूड्स और मशरूम आदि खाने चाहिए।